फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Hema Malini discharged from hospital, flies home to Mumbai

अस्पताल से हेमा मालिनी की छुट्टी, चार्टर्ड प्लेन से गईं मुंबई

Sat, 04 Jul 2015 02:02 PM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini discharged from hospital, flies home to Mumbai

बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी को शनिवार को जयपुर के फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिल गई जिसके बाद वह मुंबई चली गईं।

विज्ञापन


राजस्थान के दौसा जिले में हुए एक सड़क हादसे में वह घायल हो गई थीं। उनके चेहरे पर गंभीर चोटें लगी जिसके बाद उनके चेहरे पर चार टांके लगाए गए थे। फोर्टिस अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि परिवार की मांग और हेमा (66) के स्वास्थ्य को पहले से बेहतर मानते हुए उन्हें शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे डिस्चार्ज कर दिया।

पिछले दरवाजे से निकलीं बाहर

Hema Malini discharged from hospital, flies home to Mumbai

मीडिया से बचने के लिए अस्पताल के पीछले दरवाजे से बाहर निकली और एक एंबुलेंस में बैठकर एयरपोर्ट पहुंची, जहां से उन्हें एक चार्टर्ड प्लेन से मुंबई ले जाया गया। उनको लेने के लिए उनकी बेटी ईशा देओल और उनके पति आए थे जिसके बाद वे दोनों दूसरी कार से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

आपको बता दें कि गुरुवार की रात दौसा में उनकी मर्सिडीज कार नेशनल हाइवे 11 पर एक अन्य कार से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में सोनम नाम की एक दो साल की बच्ची की मौत हो गई। इसके अलावा बच्ची के परिजन, भाई और चाची भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

वहीं हेमा को भी कुछ चोटें आई थी जिसके बाद उनकी एक छोटी सी सर्जरी कराई गई। उनके नाक पर माइनर फ्रैक्चर का भी ईलाज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनहीनता के लिए आलोचना

Hema Malini discharged from hospital, flies home to Mumbai

आपको बता दें कि इस घटना के बाद हेमा मालिनी के संवेदनहीनता को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई। इस एक्सीडेंट के बाद हेमा ने घायलों को अपने साथ अस्पताल ले जाना भी जरुरी नहीं समझा।

हालांकि, उन्होंने बाद में मृत बच्ची के प्रति अपना दुख जताया और उसके परिवार को सांत्वना दी। शनिवार को अस्पताल छोड़ने से पहले उनकी बेटी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'यह दुर्घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। हम उस परिवार के सदस्यों के प्रति भारी मन से दुख प्रकट करते हैं जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनी बच्ची को खो दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed