हेमा ने विधवाओं पर दिया शर्मनाक बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा से भाजपा की सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी ने विवादित बयान दिया है।
हेमा मालिनी ने वृंदावन में रह रही पश्चिम बंगाल और बिहार की विधवाओं को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य से इस बारे में बात करेंगी।
अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान हेमा मालिनी ने कहा कि अगर यह विधवाएं यहां की नहीं है तो इन्हें दूसरे राज्यों से यहां आने की जरूरत नहीं है। बिहार और बंगाल में कई प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां यह रह सकती हैं।
हेमा मालिनी ने कहा कि पहले ही यहां 40,000 विधवाएं हैं ऐसे में यहां और विधवाओं को यहां समाहित नहीं किया जा सकता।
'यहां ज्यादातर विधवाएं बिहार और बंगाल से आती हैं'
हेमा मालिनी ने कहा कि ज्यादातर विधवाएं बिहार और बंगाल से यहां आती हैं यह ठीक नहीं है। वहां भी कई प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां यह रह सकती हैं। विधवाओं की देख-रेख करना संबंधित राज्य सरकार की जिम्मेदारी हैं।
हालांकि बाद में हेमा मालिनी ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने विधवा महिलाओं के मथुरा-वृंदावन आने पर आपत्ति नहीं की है।
उन्होंने कहा कि वह केवल विधवाओं और बेसहारा महिलाओं के लिए उन्हीं के प्रदेशों में रहने और जीवन बसर करने की व्यवस्था की बात कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि वह इन प्रदेशों की सरकारों के साथ केंद्र सरकार के समक्ष इस बात पर चर्चा करेंगी।