फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hello i am speaking from lashkar e taiba

हैलो! मैं लश्कर-ए-तैय्यबा का आदमी बोल रहा हूं....

Mon, 10 Aug 2015 10:25 AM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
hello i am speaking from lashkar e taiba

हेलो! मैं लश्कर-ए-तैय्यबा का आदमी बोल रहा हूं।.... शनिवार रात करीब आठ बजे पुलिस कंट्रोल रूम में गई इस फोन कॉल ने पुलिस अधिकारियों से लेकर खुफिया एजेंसियों तक के होश उड़ा दिए। अधिकारियों का आदेश मिलते ही एसओजी टीम सक्रिय हो गई। टीम ने मोबाइल नंबरों के सहारे रविवार सुबह फोन करने वाले मदरसे के करीब 20 वर्षीय छात्र को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि जिस नंबर से कॉल की गई है वह जांच में फर्जी आईडी पर पाया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर पर शनिवार रात करीब आठ बजे एक फोन कॉल गई थी, जिसमें फोन करने वाले ने स्वयं को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा से जुड़ा होना बताते हुए कुछ नारे भी लगाए।
विज्ञापन


इसका पता लगते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल एसओजी टीम और खुफिया एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया। रातभर टीमें उसकी तलाश में लगी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र के मोबाइल से मिले नंबरों की जांच पड़ताल की जा रही

hello i am speaking from lashkar e taiba

इस दौरान एसओजी टीम ने एक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। जहां से फोन करने वाले के बारे में जानकारी मिली। रविवार की सुबह टीम ने देवबंद क्षेत्र से मदरसा के एक छात्र को गिरफ्त में ले लिया। खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने युवक से लंबी पूछताछ की। इस संबंध में एसओजी प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि छात्र ने अपना नाम असद नोमान बताया है। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

पूछताछ में उसने बताया कि वह मुरादाबाद के एक मदरसे में पढ़ता था और देवबंद के मदरसे में दाखिला लेने आया था। यहां किसी भी मदरसे में उसका दाखिला नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार उसने अपने आप को लश्कर-ए-ताइबा कमांडर हाफिज सईद से प्रभावित होना बताया है। संजय पांडे का कहना है कि छात्र के मोबाइल से मिले नंबरों की जांच पड़ताल की जा रही है। टीम उसे सहारनपुर ले गई। जिस नंबर से कॉल की गई है वह जांच में फर्जी आईडी पर पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed