फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Helicopter service starts in vrindavan and govardhan

हेलीकॉप्टर से होगी वृंदावन-गोवर्धन परिक्रमा

Sat, 01 Mar 2014 01:31 AM IST
Updated Sat, 01 Mar 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
Helicopter service starts in vrindavan and govardhan

एक वर्ष पूर्व दिल्ली-वृंदावन के बीच शुरू की गई पवनहंस हेलीकाप्टर सेवा बंद होने के बाद एक बार फिर लोगों को उड़नखटोले से सैर कराने की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन


इस हवाई यात्रा की योजना के तहत वृंदावन और गोवर्धन को जोड़ा जाएगा। सेवा प्रदाता कंपनी जेट स्टार एयर चार्टर एवं हेलीकाप्टर सर्विस प्राईवेट लिमिटेड ने ब्रज चौरासी कोस क्षेत्र को भी जोड़ने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


हेलीकाप्टर सेवा का शुभारंभ एक मार्च को अक्षयपात्र से होने जा रहा है। अक्षयपात्र के पीआरओ कमल योगी के अनुसार इस योजना के शुरू होने से तीर्थ यात्री हेलीकाप्टर के माध्यम से वृंदावन, गोवर्धन की परिक्रमा के साथ-साथ निजी धार्मिक कार्यों भी कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक मार्च से शुरू होगी यात्रा

Helicopter service starts in vrindavan and govardhan

उन्होंने कहा कि हेलीकाप्टर सेवा प्रारंभ करने के लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन से भी स्वीकृति मिल गई है।

हेलीकाप्टर से यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अक्षयपात्र में ही बुकिंग काउंटर खोला जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि मौसम ने साथ दिया तो एक मार्च को इस योजना का विधिवत शुभारंभ कर दिया जाएगा।

आठ माह ही चली पवनहंस सेवा

Helicopter service starts in vrindavan and govardhan

केंद्रीय उड्डयन मंत्री चौधरी अजीत सिंह ने अपने पुत्र जयंत चौधरी के संसदीय क्षेत्र मथुरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 28 नवंबर 2012 को पवनहंस की हेलीकाप्टर सेवा शुरू की थी।

लगातार यात्रियों की कमी के कारण यह हवाई सेवा आठ माह में ही दम तोड़ गई। एक वर्ष के कार्यकाल में पवनहंस हेलीकाप्टर सेवा लोगों के मध्य खास स्थान नहीं बना सकी।

अपने कार्यकाल के दौरान में भी यह सेवा बीच-बीच में कई बार बंद रही। जून 2013 से पवनहंस की सेवा पूरी तरह ठप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed