{"_id":"95c49212-38c1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"helicopter-service-start-between-delhi-and-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली और वृंदावन के बीच आज से हेलीकॉप्टर सेवा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली और वृंदावन के बीच आज से हेलीकॉप्टर सेवा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 28 Nov 2012 12:08 AM IST
विज्ञापन
कृष्ण भक्त अब उड़नखटोले में बैठकर भगवान के दर्शन करने के लिए जा सकेंगे। बुधवार से दिल्ली एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश के वृंदावन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी। पवन हंस हेलीकॉप्टर लिमिटेड (पीएचएचएल) की पहली फ्लाइट को केंद्रीय उड्डयन मंत्री अजित सिंह और उनके पुत्र व सांसद जयंत चौधरी हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार उत्तर प्रदेश टूरिज्म के साथ मिलकर शुरू की गई यह सेवा इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल नंबर 1-डी पर उपलब्ध होगी। एक तरफ की यात्रा का किराया 3,900 रुपये है जबकि आने-जाने की टिकट साथ खरीदने पर यात्री को 7 हजार रुपये चुकाने होंगे। कंपनी के करीब 50 हेलीकॉप्टर एयरपोर्ट पर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
पवन हंस वैष्णो देवी, केदारनाथ, अमरनाथ और बद्रीनाथ तीर्थ स्थलों पर भी हेलीकॉप्टर सेवा दे रहा है। इसके अलावा असम, मिजोरम, मेघालय, सिक्किम, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप में भी कंपनी फ्लाइट ऑपरेट कर रही है। जल्द ही उनकी योजना हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश भी इस तरह की सेवा शुरू करने की है।
विज्ञापन