फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   helicopter bribery uk cooperate in investigation

हेलीकॉप्टर घूस की जांच में सहयोग करेगा ब्रिटेन

Tue, 19 Feb 2013 09:19 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 19 Feb 2013 09:19 PM IST
विज्ञापन
helicopter bribery uk cooperate in investigation

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घूसकांड से भारत में उठे सियासी तूफान के बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने अगस्ता वेस्टलैंड घूस कांड की जांच में पूरा सहयोग करने का वादा किया है।

विज्ञापन


भारत यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को शिखर बैठक में मनमोहन सिंह ने इस डील में इटैलियन-ब्रिटिश कंपनी द्वारा इंटिग्रिटी समझौते का उल्लंघन कर रिश्वत देने के आरोपों पर डेविड कैमरन से चिंता जाहिर की। तब सोमवार तक इसे इटली का मामला बताने वाले कैमरन ने सुर बदलते हुए जांच में पूरी मदद की बात कही।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार पर ब्रिटेन के सख्त कानूनों का हवाला देते हुए उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही ब्रिटिश पीएम ने मुंबई के 26/11 के साजिशकर्ताओं को अंजाम तक पहुंचाने में भी भारत को हर तरह की मदद का वादा किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनका देश भारत के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन के अब तक के सबसे बड़े व्यापारिक प्रधिनिधिमंडल के साथ कैमरन और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हैदराबाद हाउस में बैठक हुई। सिंह ने कैमरन से वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में ब्रिटेन की जमीन पर गलत तरीके से पैसे के लेनदेन का मुद्दा उठाया। कैमरन ने तत्काल जांच में सहयोग का वादा कर घूसखोरी के तोहमत झेल रही यूपीए सरकार को थोड़ी राहत दी।

रक्षा, शिक्षा, व्यापार और आतंकवाद के मुद्दे पर बातचीत करने आए कैमरन ने मनमोहन सिंह के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि वह भारत की किसी भी अर्जी पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने इस मामले में इटली सरकार की कार्रवाई की भी सराहना की। कैमरन ने सोमवार को मुंबई में कहा था कि यह भारत-इटली का मसला है। गौरतलब है कि ब्रिटिश कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड इटली की कंपनी फिनमेकानिका की सहयोगी कंपनी है। विवादों में फंसे वीवीआईपी हेलीकॉप्टर यही बनाती है।

जानकारों के मुताबिक भारत के साथ अपने व्यापार को 12 अरब पाउंड से बढ़कर 23 अरब पाउंड करने के मकसद के आए कैमरन ने असहज बनाने वाले वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मुद्दे पर काफी सूझबूझ दिखाई है।

एंटनी रहे अनुपस्थित
भारत-ब्रिटेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच शिखर वार्ता में रक्षामंत्री एके एंटनी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ शामिल नहीं हुए। उनकी गैरमौजूदगी को इस डील के बाद आगे के रक्षा सौदों पर फिलहाल कदम नहीं बढ़ाने के सरकार के इरादों के रूप में देखा जा रहा है। वैसे सरकारी सूत्रों ने एंटनी की गैरमौजूदगी में कुछ भी अनहोनी नहीं होने की बात कहते हुए बताया कि दरअसल रक्षामंत्री का बैठक में रहना जरूरी नहीं था।

कहीं कुछ गड़बड़ हुआ है: एंटनी
रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा है कि वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में ‘कहीं कुछ गड़बड़ हुआ है’। नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि हम नियम कायदों से चले थे। मंत्रालय, वायुसेना और एसपीजी ने कहीं चूक नहीं की। इसके बावजूद कहीं कुछ गलत जरूर हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में सच्चाई सामने लाने के लिए कदम उठा चुकी है।

छुपाने को कुछ नहीं: खुर्शीद

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि रक्षा मंत्रालय को वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में जो ‘सही’ लगेगा, वही अनुशंसा करेगा। उन्होंने साफ कहा कि यदि सौदा रद्द भी करना पड़ा तो वे हिचकेंगे नहीं। खुर्शीद के अनुसार इस सौदे में सरकार के पास कुछ भी छुपाने को नहीं है। वह किसी प्रकार के दबाव में नहीं आएगी। उन्होंने मीडिया से कहा कि हेलीकॉप्टर सौदे पर रक्षा मंत्रालय की अनुशंसाओं पर सरकार फैसला करेगी।


ब्रिटेन में हमने घूस विरोधी कानून बनाया है, जो दुनिया में संभवत: सबसे सख्त है। इसकी मदद से यह समस्या जहां भी होगी, जैसी भी होगी उसे खत्म किया जाएगा। जहां तक अगस्ता वेस्टलैंड का संबंध है, मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम भारत द्वारा मांगी गई हर जानकारी देंगे।- डेविड कैमरन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed