फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   heavy shelling from pakistan after 1971.

1971 की जंग के बाद पाक की सबसे भीषण गोलाबारी

Wed, 27 Aug 2014 02:34 PM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
heavy shelling from pakistan after 1971.

भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से 1971 की जंग के बाद से सीमा पर हो रही सबसे भीषण गोलाबारी और सीजफायर उल्लंघन की बढ़ती घटनाओं की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन (डीजीएमओ) ने हॉटलाइन पर बात की। इस दौरान दोनों देश सीमा पर तनाव की स्थिति को खत्म करने के लिए फ्लैग मीटिंग करने पर सहमत हुए। उधर, रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने साउथ ब्लॉक में सेना के तीनों प्रमुखों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक यह बैठक रुटीन थी लेकिन इसमें सीमा पर हालात की खास तौर पर चर्चा की गई और तैयारियों का जायजा लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि भारत के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल पी आर कुमार और पाकिस्तानी समकक्ष आमिर रियाज ने मंगलवार को दोपहर बारह बजे करीब दस मिनट तक हॉटलाइन पर बात की। इस दौरान दोनों ने सीमा पर व्याप्त हालात के बारे में अपने पक्ष रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएफ-पाक रेंजर के बीच फ्लैग मीट‌िंग

heavy shelling from pakistan after 1971.

भारत ने पाक की ओर से जारी गोलाबारी पर अपनी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। बातचीत में दोनों देश अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पनपे तनाव को कम करने के मकसद से फ्लैग मीटिंग करने को तैयार हो गए हैं।

नियंत्रण रेखा (एलओसी) और आईबी पर दोनों देशों की सेना और बीएसएफ व पाकिस्तानी रेंजर जल्द ही फ्लैग मीटिंग कर हालात को सामान्य करने की कोशिश करेंगे। पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर 95 बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ जबकि आईबी पर 25 बार।

इस बीच बीएसएफ प्रमुख डीके पाठक का कहना है कि पिछले 45 दिनों से पाक की ओर से हो रही गोलाबारी 1971 में हुए युद्ध के बाद से सबसे भारी भरकम है। भारत ने एलओसी और आईबी पर घुसपैठ के मद्देनजर अपनी घेरेबंदी और मजबूत कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed