{"_id":"2797f55a-d6bd-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"heavy-rains-in-delhi-monsoon-arrives-before-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 दिन पहले दिल्ली पहुंची मानसून एक्सप्रेस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
14 दिन पहले दिल्ली पहुंची मानसून एक्सप्रेस
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2013 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून एक्सप्रेस की तेजी ने इस बार सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए।
विज्ञापन
रविवार को मानसूनी मेघों ने न केवल दिल्ली-एनसीआर को बौछारों से सराबोर कर दिया, बल्कि बादलों की इस चादर में पूरा देश भी एक महीने पहले ही ढंक गया।
आम तौर पर मानसून 15 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर पाता है।
एक नजरः
--14 दिन पहले दिल्ली पहुंचा मानसून।
--29 जून है मानसून के दिल्ली पहुंचने की सामान्य तिथि।
--1 जून को मानसून पहुंचा था केरल, लेकिन इसके बाद तेजी से आगे बढ़ते हुए देश भर में छाए मानसूनी मेघ।
--15 जुलाई तक ही आम तौर पर पूरे देश में पहुंच पाता है मानसून।
--देश का दो-तिहाई हिस्सा तो शुक्रवार तक ही ढंक लिया था मानसूनी बादलों ने।
--101 फीसदी बारिश का पूर्वानुमान है जुलाई में।
--96 फीसदी बरसात होने के आसार हैं अगस्त में।
--43 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है देश में 15 जून तक (मानसून के 1 जून को केरल में दस्तक देने के बाद से)।
--उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, गोवा, हिमाचल, कोंकण, विदर्भ, केरल और मध्य प्रदेश के ऊपर छाए हैं घने बादल।
--अगले तीन दिनों में देशभर में जोरदार बारिश के आसार।