{"_id":"29ba34fa9897b12be6b969fc79fc81ae","slug":"heavy-rain-in-up-and-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैलिन: पूर्वी यूपी, बिहार में भारी बारिश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फैलिन: पूर्वी यूपी, बिहार में भारी बारिश
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 Oct 2013 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा और आंध्र प्रदेश से आगे बढ़ा फैलिन चक्रवात अब देश के पूर्वी हिस्सों में सक्रिय हो गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में चक्रवात की सक्रियता से भारी बारिश हो रही है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश और बिहार के कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर तेज बारिश होती रहेगी। हालांकि राहत की बात यह है कि चक्रवात की गति धीमी पड़ने के कारण अब अगले तीन दिनों तक सिर्फ तेज बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
इससे कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। लगातार बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चलने का अनुमान है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि पिछले 36 घंटों में ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही मचाने के बाद फैलिन चक्रवात कमजोर पड़ गया है।
विज्ञापन
अब यह पहले के मुकाबले काफी धीमी गति से आगे बढ़ता हुआ पूर्वी क्षेत्रों में सक्रिय हो गया है। इसके चलते सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य क्षेत्र में घने काले बादल छाए गए।
राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश की खबर है। पूर्वांचल के वाराणसी, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों में रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार को भी रुक-रुक कर होती रही।
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है बिहार और झारखंड से लगे उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में हो रही बारिश अगले 36 घटों तक जारी रहेगी। इस दौरान ठंडी हवाएं भी चलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
वहीं उत्तर प्रदेश के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। चक्रवाती तूफान के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार में हो रही बारिश से नदियां एक बार फिर उफान पर आ सकती हैं।
लेकिन चक्रवाती तूफान से राज्य में किसी तरह की हानि होने की आशंका नहीं है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक पूर्व सूचना पर चुस्त प्रशासनिक कार्रवाई ने ओडिशा व आंध्रप्रदेश को चक्रवाती तूफान फैलिन के बड़े कहर से तो बचा लिया लेकिन इन राज्यों में इसकी तबाही का खतरा अभी टला नहीं है।
उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहे फैलिन के बवंडर से बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ समेत कई सूबों में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। खासतौर पर बिहार के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इससे यहां बाढ़ की स्थिति भी बन सकती है।