{"_id":"e701956a8b80c0d4bddd83e1525dc6db","slug":"heavy-rain-in-purvanchal-many-houses-collapse-five-killed-hindi-news-rs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में भारी बारिश से कई मकान ढहे, 5 की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पूर्वांचल में भारी बारिश से कई मकान ढहे, 5 की मौत
Updated Fri, 17 Jul 2015 08:56 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल में बुधवार की रात से शुरू हुआ बारिश का क्रम गुरुवार को भी दिनभर रुक-रुककर जारी रहा। इसके चलते कई जिलों में जगह-जगह कच्चे मकान गिर गए।
विज्ञापन
वाराणसी में दो स्थानों पर मकान की चपेट में आने से जहां मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए वहीं चंदौली में दो लोगों ने जान गंवा दी। गाजीपुर में भी कच्चा मकान गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
वाराणसी के चोलापुर में गुरुवार को कच्चे मकान की दीवार ढहने से उसकी चपेट में आकर सुमन (30) और उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र चिंटू की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
उधर, सिगरा में नगर निगम प्रेक्षागृह की दीवार ढहने से मलबे में दबकर उद्यान विभाग के माली की बेटी कुमकुम (13) की भी मौत हो गई।
चंदौली में दो जगहों पर मकान में दबकर दो की मौत
भेलूपुर के अस्सी और लोहता के टड़ियां गांव में भी मकान ढहे, लेकिन यहां किसी को चोटें नहीं आईं, बल्कि गृहस्थी का सामान चौपट हो गया। चंदौली में दो दिन की बारिश से एक दर्जन से अधिक कच्चे मकान धराशायी हो गए।
कांटा गांव में कच्चे मकान में दबकर राम शकल (70 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि चकिया के जीयनपुर गांव में अंकित (18 वर्ष) की भी कच्चे मकान की जद में आने से जान चली गई।
गाजीपुर के खानपुर के संदल गांव में विजय चौहान का कच्चा मकान गिरने से दो लोग घायल हो गए। जिले के जमानिया के चौधरी मुहल्ला और सोनभद्र के रायपुर के डोरिया गांव में ददन सिंह का भी कच्चा मकान ढह गया। हालांकि दोनों हादसों में कोई घायल नहीं हुआ।