{"_id":"f5840322ff17edfc9e6d78ff3ef84abe","slug":"heavy-rain-in-mumbai-schools-colleges-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में बारिश बनी मुसीबत, स्कूल और कॉलेज बंद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई में बारिश बनी मुसीबत, स्कूल और कॉलेज बंद
मुंबई/ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2013 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते 48 घंटों से रह रह कर हो रही भारी बारिश ने मुंबई का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से जहां सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई है, वहीं ट्रेनें भी लेट चल रही हैं। समुद्र में आए हाई टाइड की वजह से तकरीबन पांच मीटर तक लहरें उठती देखी गईं।
मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों तक ऐसी ही और बारिश और समुद्र में हाई टाइड आने की चेतावनी दी है। नतीजतन बृहन्मुंबई नगर पालिका (बीएमसी) ने नागरिकों से अपील की है कि वे जरूरी होने पर ही घरों से निकलें।
विज्ञापन
बीएमसी के निर्देश के बाद बुधवार सुबह स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए। जो प्राइवेट स्कूल खुले थे, उन्हें भी कुछ घंटों बाद बंद करा दिया गया, बच्चों के माता-पिता को फोन कर उन्हें स्कूल से घर ले जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
बारिश और तेज हवाओं के कारण बहुत कम लोग ही घरों से निकले। बुधवार को हाई टाइड के समय समुद्र का स्तर करीब पांच मीटर तक बढ़ गया। मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल रेल की लाइनें भी ट्रैक पर पानी जमा होने के कारण कई जगहों पर जाम हो गईं।
सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर लाइनें भले ही खुलीं, मगर ट्रेनें लेट चल रही थीं। बस, ऑटो, टैक्सी भी सड़कों पर काफी कम संख्या में नजर आए।
जलभराव और जाम लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। महानगर के निचले उपनगरीय इलाकों में ये समस्याएं ज्यादा देखने को मिल रही हैं।