फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Heavy rain disrupts normal life in Mumbai

मुंबई में भारी बारिश, एनडीआरएफ और सेना अलर्ट पर

Sat, 20 Jun 2015 11:04 AM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 11:04 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain disrupts normal life in Mumbai

महाराष्ट्र में हो रही मूसलाधार बारिश से वहां से लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। रेल से जहाज तक की सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस खुद आपदा नियंत्रण केंद्र पहुंच कर हालात का जायजा ले रहे हैँ। इस बीच कोंकण के लिए चलने वाली ट्रेन सेवा को बंद कर दिया गया है। बारिश में करंट लगने से दो व्यक्तियों के मरने की भी खबर है।

विज्ञापन


बीएमसी के आयुक्त अजॉय मेहता ने पत्रकार वार्ता सम्मेलन करते हुए कहा कि भारी बारिश के चलते शनिवार को भी स्कूल बंद रहेंगे। अजॉय मेहता ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार अभी भी भारी बारिश होने की आशंका के चलते लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि बीएमसी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि हिंदमाता, दादर, कुर्ला और माटुंगा जैसे इलाकों में पानी भर गया है। इसके अलावा एनडीआरएफ, नेवी और आर्मी का भी अलर्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन


भारी बारिश के कारण थाणे में भी हालात पूरी तरह से बिगड़ गए हैं। बारिश के चलते यातायात सेवाएं पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं। सड़क पर बेस्ट बसों के इंतजार में यात्रियों को लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। लोगों को ऑटो भी नही मिल रहे हैं। जुहू एयरपोर्ट को सुबह से ही बंद कर दिया गया है। मुंबई के निगमायुक्त ने निगम के अधीन आने वाले सारे स्कूलों को बंद किए जाने का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमसी ने आगाह किया है कि शुक्रवार को 4.30 बजे तक हाईटाइड का असर रहने की बात कही है। आशंका जताई जा रही है कि समुद्र में हाईटाइड आ सकते हैं। बीएमसी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 170 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

लोकल रेल सेवा भी ठप हो गई

Heavy rain disrupts normal life in Mumbai

गुरुवार शाम से हो रही बारिश के चलते रेलवे ट्रैक भी पानी से भर गए हैं। इससे मुबंई की जान कही जाने वाली लोकल रेल सेवा भी ठप हो गई। पानी इस कदर ट्रैक पर बढ़ गया कि रेल ट्रैक दिख ही नहीं रहा था।

ईस्टर्न और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें जाम में तब्दील हो गई हैं। घंटों से वाहन एक ही जगह पर रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई जगह बड़े-बड़े पेड़ भी गिर गए है।

बीएमसी के सभी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है। मुंबई यूनिवर्सिटीमें 19 जून से शुरू होने वाली परीक्षा और कई जगह होने वाले इंटरव्यू तक स्‍थागित कर दिए गए हैं। इस बीच बॉम्बे हाईकोर्ट में भी जलजमाव के कारण कामकाज प्रभावित हुआ है।

अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश हो सकती है

Heavy rain disrupts normal life in Mumbai

बीएमसी ने आगे चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश हो सकती है। एक चेतावनी जारी करते हुए लोगों को बाहर अलर्ट जारी कर लोगों को बाहर भी निकलने से मना कर दिया है।

बीएमसी की चेतावनी के मुताबिक सायन, कुर्ला, माटुंगा और भायंदर में हालत काफी खराब है। बीएमसी ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। पर वो इंतजाम नाकाफी लग रहे हैं।

बीएमसी ने इलाकों में 250 हेवी पम्प लगाएं हैं, जिससे बड़े भरे हुए पानी को बाहर निकाला जा सके। मुबंई में लगातार बारिश के चलते दक्षिणी मुबंई के कई इलाकों की बिजली काट दी गई है।

वहीं भारी बारिश के चलते मुंबई हाईकोर्ट को भी बंद करवा दिया गया है। वडाला क्षेत्र में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। न्यूज चैनलों के मुताबिक अंधेरी से चर्च गेट तक लोकल ट्रेन सर्विस पूरी तरह से ठप हो गई है। मुबंई के कई निचले इलाकों में भारी मात्रा में पानी भर गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed