फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Heavy rain disrupted air services in Chennai

बेमौसम बारिश से कराहा चेन्नई, हवाई सेवा हुई ठप

Wed, 02 Dec 2015 01:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Dec 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain disrupted air services in Chennai

राजधानी चेन्नई में हुई भारी बारिश से चेन्नई एयरपोर्ट पर हवाई सेवा प्रभावित हुई है, दो इलाकों में राहत कार्य के लिए सेना के जवानों को लगाया गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राजधानी चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई हिस्सों और पड़ोसी पुड्डुचेरी में भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। इससे आम जनजीवन के साथ ही यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


जहां कई रनवे पर जल जमाव के कारण कई जहाज उड़ान नहीं भर सके, वहीं कई ट्रेनों को भी ट्रेक पर पानी भर जाने के कारण रद्द कर दिया गया है।

चेन्नई में हो रही लगातार बारिश और जगह-जगह पर जलभराव के कारण ऑफिस जाने वालों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित हुई है। वहां बिगड़ते हालात को देखते हुए सीएम जयललिता ने पीएम को इससे अवगत कराया है। पीएम ने हर मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी ऐसे ही रहेंगे हालात

Heavy rain disrupted air services in Chennai

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु में खासकर उत्तरी जिलों चेन्नई, तिरवल्लुर और कांचीपुरम में बुधवार को भी भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

पुड्डुचेरी में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र के अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण पश्चिम खाड़ी के ऊपर अब कम दबाव का क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि इसके प्रभाव के चलते बुधवार को भी समूचे राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश से बहुत अधिक प्रभावित चेन्नई, तिरवल्लुर और कांचीपुरम जिलों की शैक्षणिक संस्थाओं में मंगलवार को छुट्टी घोषित कर दी गई।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व ही चेन्नई ने भारी बारिश का सामना किया था, इसके चलते कई इलाके जलमग्न हो गये थे। राज्य को काफी क्षति पहुंची थी। इसके चलते राज्य की मुख्यमंत्री जयललिता ने केंद्र से करोड़ों रुपयों की सहायता की गुहार लगायी थी और मोदी सरकार ने तुरंत इसे जारी भी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed