फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   heat increase in delhi minister arrived abroad

जब गर्मी बढ़ी देश में, मंत्री पहुंचे विदेश में

Thu, 06 Jun 2013 12:13 AM IST
नई दिल्ली/प्रियंवदा सहाय
नई दिल्ली/प्रियंवदा सहाय Updated Thu, 06 Jun 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
heat increase in delhi minister arrived abroad

राजधानी नई दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने को ठंडी जगहों की ओर रुख करने वालों में केवल सैलानी या पक्षी ही नहीं है बल्कि देश की बागडोर संभाले मंत्री और आला अधिकारी भी इसमें शामिल हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में पारा 42 डिग्री के ऊपर पहुंचते ही कई केंद्रीय मंत्री और आला अधिकारी प्रवास के लिए विदेश यात्रा पर निकल चुके हैं तो कुछ उड़ान भरने की तैयारी कर रहे हैं। सरकारी दौरे पर जाने वाले केंद्र के इन प्रमुख नुमाइंदों का दौरा ठंडे देशों में है।
विज्ञापन


श्रम मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे और श्रम राज्य मंत्री के. सुरेश समेत मंत्रालय के सचिव और कई आला अधिकारी जेनेवा में होने वाले अंतरराष्ट्रीय लेबर कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के बहाने एक पखवाड़े के विदेश भ्रमण पर निकलने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 जून तक उनकी फौज वापस दिल्ली आ जाएगी। वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ अपने महकमे के आला अधिकारियों के साथ 12 दिनों से ज्यादा के विदेश दौरे पर हैं। वे 28 मई को भारत से त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा पर निकली हुई है। उनके साथ अतिरिक्त सचिव, संयुक्त सचिव समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं।

वैसे यह संयोग ही कहा जाएगा कि अपनी बेदाग छवि के लिए मशहूर रक्षा मंत्री एके एंटनी भी इन गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर हैं। तो वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा भी इस माह सरकारी विदेश भ्रमण के लिए तैयार हैं।

जबकि वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के सचिव और विनिवेश सचिव भी फिलहाल रूस और दूसरे ठंडे देशों में सरकारी कामकाज को निपटाने गए हैं।

इसके अलावा यूरोप की यात्रा पर शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव भी हैं। कमोबेश सभी मंत्रालयों के अधिकारी फिलहाल गर्मियों की छुट्टी पर हैं। इस कारण ज्यादातर मंत्रालयों में कामकाज की रफ्तार काफी सुस्त पड़ी हुई है।

कई मंत्रियों ने हाल में ही सरकारी दौरे के बहाने गर्मी से निजात पाने के लिए विदेश यात्रा की है। देश में हुए नक्सली हमले के बावजूद गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने अमेरिका का दौरा अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक पूरा किया है। जबकि पिछले 14 दिनों में स्पीकर मीरा कुमार दो दफा भारत से बाहर जा चुकी हैं।


मानव संसाधन विकास मंत्री एमएम पल्लम राजू अपने अधिकारियों की फौज के साथ करीब 10 दिन की यात्रा समाप्त कर हाल में ही स्वदेश लौटे हैं।

जबकि स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद मंत्रालय के आला अधिकारियों की फौज के साथ पिछले हफ्ते जेनेवा की यात्रा से आ चुके हैं। वे विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अतिरिक्त और संयुक्त सचिवों समेत अपनी पूरी टीम के साथ हफ्ते दिन के प्रवास पर थे।

विदेशी दौरे से लौटे मंत्री
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद, मानव संसाधन विकास मंत्री एमएम पल्लम राजू, लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार।

विदेश जाने को तैयार मंत्री
श्रम मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे

विदेश में मौजूद मंत्री
रक्षा मंत्री एके एंटनी, महिला और बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed