फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   heart attack to ashok sharma

सलमान-शाहरुख को जूते पहने देख आया हार्ट अटैक!

Thu, 21 Jan 2016 09:12 AM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
heart attack to ashok sharma

अभिनेता सलमान और शाहरुख खान को काली मां के मंदिर में जूते पहनकर जाते दिखाए जाने पर आहत हुए हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. अशोक शर्मा को दिल का दौरा पड़ने की बात कही गई है।

विज्ञापन


होश में आने पर उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी धार्मिक भावनाओं को इस दृश्य से पहले ही ठेस पहुंची थी। 16 जनवरी को कुछ लोगों ने इसको लेकर उनसे भद्दा मजाक किया। रात को महासभा के कार्यालय पहुंचकर अपशब्द भी कहे थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस प्रकरण में हिंदू महासभा के पदाधिकारी भरत राजपूत की तरफ से कोर्ट में दोनों अभिनेताओं के अलावा संबंधित मीडिया कंपनी और यू ट्यूब के सीईओ के अलावा बिग बोस के डायरेक्टर और क्रिएटिव हेड को प्रतिवादी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विगत सोमवार को सीजेएम कोर्ट में बहस पूरी होने के बाद न्यायालय ने प्रार्थनापत्र पर आदेश के लिए पत्रावली 24 जनवरी के लिए रिजर्व कर ली थी।

बेहोशी की हालत में मिले

heart attack to ashok sharma

हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि अशोक शर्मा विगत 17 जनवरी की सुबह महासभा के कार्यालय पर बेहोशी की हालत में मिले थे।

उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को होश आने पर अशोक शर्मा ने हालत बिगड़ने का यह कारण बताया। इस संबंध में पुलिस अफसरों को सूचित किया गया है।

वहीं, अशोक शर्मा के पुत्र दीपक शर्मा ने कहा कि कुछ अज्ञात लोग उन्हें बेवजह परेशान कर रहे हैं। पूर्व में उनके पिता के मोबाइल पर इंटरनेट के द्वारा अज्ञात नंबर से कॉल भी आयी थी। इस संबंध में भी उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed