फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   heart attack

हार बर्दाश्त नहीं कर सका प्रत्याशी, हार्टअटैक से मौत

Mon, 14 Dec 2015 04:05 AM IST
घिरोर / (मैनपुरी)
घिरोर / (मैनपुरी) Updated Mon, 14 Dec 2015 04:05 AM IST
विज्ञापन
heart attack

ग्राम प्रधान पद का उम्मीदवार अपनी हार बर्दाश्त नहीं कर सका। मतगणना स्थल से कुछ ही दूरी पर उसको हार्टअटैक पड़ गया और उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी राजनाथ सिंह (45) पुत्र जयवीर सिंह विकास खंड घिरोर क्षेत्र में स्थित अपनी ग्रामसभा विक्रमपुर से ही प्रधानी का चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन


रविवार को मतगणना के लिए वह अपनी जीत निश्चित मानकर घिरोर गए थे। मतगणना का जब परिणाम आया तो राजनाथ सिंह परेशान हो गए।

ग्रामसभा में उन्हें सिर्फ 27 वोट ही मिले। जब वह घर जा रहे थे तभी घिरोर नहर पुल के समीप वह अचानक गिर गए। उनकी मौत हो गई। साथी चिकित्सक के पास ले गए तो चिकित्सक ने मौत का कारण हृदय गति रुकने से बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed