फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hearing on bail plea of owaisi today

ओवैसी की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

Thu, 10 Jan 2013 10:15 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 10 Jan 2013 10:15 AM IST
विज्ञापन
hearing on bail plea of owaisi today

भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार आंध्र प्रदेश के एमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी।

विज्ञापन


आदिलाबाद और निजामाबाद पुलिस ने भी ओवैसी की सात दिन की रिमांड मांगी है। इस मामले की सुनवाई आदिलाबाद जिले की अदालत में होगी।

इससे पहले बुधवार को ओवैसी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ओवैसी को आदिलाबाद जिले की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पिछले माह दिए भड़काऊ भाषण के मामले में ओवैसी पर देशद्रोह, आपराधिक षड्यंत्र और अन्य आरोपों में भी मामला दर्ज किया गया है।   

मंगलवार को ओवैशी को हैदराबाद में गिरफ्तार करने के बाद उसे आदिलाबाद जिले के निर्मल शहर ले आया गया था। उसकी रात थाने में ही गुजरी और उसे बुधवार सुबह 5:30 बजे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी सात दिन की रिमांड देने की मांग की थी, लेकिन मजिस्ट्रेट ने उसे 22 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

एमआईएम विधायक ओवैसी को आदिलाबाद जिला जेल में रखा गया है। हालांकि उसने मजिस्ट्रेट से हैदराबाद की जेल में भेजने की अपील की है।

पहले पुलिस ने ओवैसी पर देश के खिलाफ लोगों को भड़काने, दो वर्गों में शत्रुता फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोपों की धाराओं में मामला दर्ज कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब उसके खिलाफ पांच अन्य धाराओं में भी मामला दर्ज किया गया है। इसमें देशद्रोह, आपराधिक षड्यंत्र, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप शामिल हैं।


वहीं, ओवैशी की गिरफ्तारी के बाद आदिलाबाद और निजामाबाद जिलों में तनाव बना हुआ है। गिरफ्तारी के विरोध में एमआईएम ने बंद का आह्वान किया, जिसके चलते कई जगह दुकानों व अन्य प्रतिष्ठान बंद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed