{"_id":"a68dff68-4db9-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"hearing-of-gangrape-case-will-start-on-january-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेपः तीन जनवरी से फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गैंगरेपः तीन जनवरी से फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई
नई दिल्ली/इंटरेनट डेस्क
Updated Mon, 24 Dec 2012 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में 16 दिसंबर की रात एक पैरामेडिकल छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद रायसीना हिल्स और इंडिया गेट पर छात्रों के जबर्दस्त प्रदर्शन के बाद सरकार ने पीड़ित के मामले की सुनवाई तीन जनवरी से फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का फैसला किया है।
गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दरमार मुगसन से मुलाकात करके 23 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा के साथ हुई दरिंदगी के मामले की शीघ्र सुनवाई करने की प्रक्रिया शुरु करने के संबंध में बातचीत की।
मुगसन ने शिंदे और दीक्षित को बताया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर तीन जनवरी से छह अभियुक्तों के खिलाफ इस मुकदमे की सुनवाई शुरु कर दी जाएगी।
गौररतलब है कि 16 दिसंबर की रात एक चलती बस में इस छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद देशभर में यह मांग उठने लगी कि बलात्कार के मामलों की सुनवाई त्वरित अदालत में हो और पीडितों को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन
कानून में बदलाव के लिए आयोग गठित
दुष्कर्म से जुडे़ कानून को और सख्त बनाने के लिए इसमें बदलाव करने पर सुझाव देने के वास्ते पूर्व न्यायाधीश जे एस वर्मा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन कर दिया गया है।
सुशील कुमार शिंदे ने बताया कि पूर्व न्यायाधीश लीला सेठ और पूर्व सोलिसिटर जनरल गोपाल सुब्रहमण्यम आयोग के अन्य सदस्य हैं। यह आयोग 30 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंप देगा।