{"_id":"6c595555fa397d8947405a593e549616","slug":"hearing-in-pm-modi-case-postponed-till-next-date-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई टली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पीएम मोदी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई टली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 20 Sep 2014 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी घोषणा पत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता की याचिका पर जवाब देने के लिए गुजरात सरकार ने थोड़ा और समय मांगा है।
विज्ञापन
याचिका में 2012 के विधानसभा चुनावों में अपने घोषणा पत्र में पत्नी का नाम नहीं बताने पर मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई थी।
राज्य सरकार द्वारा समय मांगे जाने के चलते एडिशनल सेशन जज जीएन राणा ने मामले की सुनवाई एक अक्तूबर तक स्थगित कर दी। अदालत ने गत 21 अगस्त को आप सदस्य निशांत वर्मा की याचिका पर गुजरात सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। इससे वर्मा की याचिका को निचली अदालत ने एक साल देरी होने के आधार पर खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
हालांकि कोर्ट ने कहा था कि मोदी द्वारा अपनी वैवाहिक स्थिति न बताना कथित तौर पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125(ए)(3) का उल्लंघन है। इस धारा के उल्लंघन में जुर्माने के अलावा छह महीने की सजा भी प्रावधान है। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि मामले की शिकायत एक साल के भीतर होनी चाहिए।
विज्ञापन