फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hearing in ayodhya case will take around two years

अयोध्या मामला: सुनवाई पूरी होने में लग सकते हैं दो साल

Mon, 22 Feb 2016 12:48 PM IST
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
hearing in ayodhya case will take around two years

बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक एवं प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता जफरयाब जिलानी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चल रही अयोध्या मामले की सुनवाई पूरी होने में दो साल का वक्त लग सकता है।

विज्ञापन


ऐसा इसलिए कि मामले की सुनवाई के लिए जो दस्तावेज कोर्ट में जमा हैं उसमें अधिकतर हिंदी या उर्दू में हैं। इसका तर्जुमा (अनुवाद) अंग्रेजी भाषा में हुए बिना सुनवाई संभव ही नहीं है। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बगैर वहां सरकार एक ईंट भी नहीं रख सकती। उन्होंने पत्रकारों से ये बातें एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के नाम पर भाजपा के नेता जो बयान देते हैं वह सिर्फ सियासी फायदे के लिए होता है। वैसे इस सच्चाई से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि भाजपा खुद नहीं चाहती कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेएनयू की घटना पर भी दिया बयान

hearing in ayodhya case will take around two years

जिस दिन वहां मंदिर बन जाएगा उस दिन पार्टी के पास दूसरा कोई मुद्दा नहीं रह जाएगा। जिलानी ने कहा कि उनकी दिली ख्वाहिश है कि बाबरी मस्जिद का विवाद उनकी जिंदगी में ही निबट जाए।

जेएनयू की घटना पर उन्होंने कहा कि जिसने भी देश विरोधी नारे लगाए उसे माफ नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन मैने एक नहीं उस प्रकरण से जुड़ा वीडियो दस बार देखा। कहीं भी कन्हैया कुमार नारा लगाते नहीं दिखा। सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जो देश विरोधी नारे लगा रहे थे।

उन्होंने कहा कि नारा लगाने वालों में शेख उमर खालिद का नाम आया है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनके साथ राज्य मंत्री आबिद रजा खां, पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद, मेंहदी रजा, शकील मंसूरी, सभासद इरशाद मंसूरी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed