फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Top news headlines of Year 2014; Achievements of India in 2014

ये बातें आप साल 2014 से पहले नहीं जानते थे

Wed, 31 Dec 2014 03:34 PM IST
अलखराम सिंह/अमर उजाला डॉट कॉम, दिल्ली
अलखराम सिंह/अमर उजाला डॉट कॉम, दिल्ली Updated Wed, 31 Dec 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
Top news headlines of Year 2014; Achievements of India in 2014

कई तरह के उतार चढ़ाव के बीच साल 2014 बीतने वाला है। इस साल हम कई नई घटनाओं से रूबरू हुए लेकिन बहुत सी ऐसी बातें थी जो हम 2014 से पहले तक नहीं जानते थे। आइए नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ बातों पर।

विज्ञापन


ऑटो से कम खर्चे में मंगल मिशन
भारत ने अपने मंगल मिशन (मॉम) में पहले ही प्रयास में कामयाबी हासिल की। इतना ही नहीं इसरो ने इसे बेहद कम खर्च करीब सात रुपए प्रति किलोमीटर की दर से ही पृथ्वी से मंगल तक की दूरी तय की। भारत ने इस मिशन को करीब 74 मिलियन डॉलर के खर्च में ही प‌ूरा कर लिया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया और मिशन में शामिल वैज्ञानिकों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने विदेश दौरे पर भी इस बात का जिक्र किया कि जितने खर्चे में ऑटो भी नहीं चलता, उतने में हमने इस मिशन को पूरा किया। क्या 2014 से पहले हमें पता था कि भारत इतने कम खर्च में मंगल पहुंच जाएगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना धनी हो सकता कोई आतंकी संगठन
पाकिस्तान का आतंकी संगठन अलकायदा कभी दुनिया का सबसे ताकतवर संगठन माना जाता था लेकिन 2014 में खतरनाक इस्लामिक चरमपंथी संगठन आईएसआईएस (इस्लीमिक स्टेट इन ईराक एंड सीरिया) के उदय ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।

बिजनेस इन्साइडर डॉट कॉम के मुताबिक, सुन्नी आतंकी संगठन आईएसआईएस फिरौती और तेल के अवैध कारोबार के जरिए 10 लाख डॉलर से तीस लाख डॉलर (तकरीबन 61 करोड़ से एक अरब 83 करोड़ रुपए) रोजाना कमाता है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि सीरिया के 60 फीसदी तेल-क्षेत्र पर आईएसआईएस का कब्जा है।

आईएसआईएस गैस, कृषि उत्पादों को बेचकर भी पैसे कमाता है। कमाई के अकूत साधनों के कारण आईएसआईएस ने अलकायदा को कहीं पीछे छोड़ चुका है। संगठन के सरगना अबू बकर अल बगदादी 'खलीफा' और दुनिया में मुस्लिमों का नेता घोषित है। आईएस की ताकत के बारे में हमें 2014 से पहले नहीं पता था ना?

गुमनाम से सत्यार्थी को भी मिल सकता है नोबेल

Top news headlines of Year 2014; Achievements of India in 2014

भारत के कैलाश सत्यार्थी को पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई के सा‌थ 10 दिसंबर 2014 को संयुक्त रूप से शांति का नोबेल दिया गया।

नोबेल मिलने से सत्यार्थी राष्ट्रीय मीडिया में छा गए। लेकिन नोबेल मिलने से पहले शायद की सत्यार्थी के बारे में ज्यादा कोई जानता रहा हो कि वह क्या काम करते हैं। सत्यार्थी ने भारत में बालश्रम के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है और अब तक बालश्रम में लगे हजारों बच्चों को मुक्त करा चुके हैं। सत्यार्थी को हम 2014 से पहले नहीं जानते थे न?

ऐपल का सीईओ समलैंगिक है

दुनिया की सबसे बड़ी आईफोन कंपनी एप्पल के सीईओ टिम कुक 'गे' हैं। जी हां, सुनकर आपको जरूर ‌‌थोड़ी हैरानी हो सकती है क्योंकि भारत में 'गे' होना सा‌माजिक रूप से अच्छा नहीं माना जाता। हैरानी की बात तो यह है कि टिम कुक ने खुद ही इस बारे में ऐलान किया था कि उन्हें 'गे' होने पर गर्व है।

एप्पल के अनुसार, वे जल्द ही किन्नरों के अ‌‌धिकारों की रक्षा के लिए विशेष अभियान भी चलाएंगे। 2014 से पहले हमने नहीं सोचा था न कि इतने बड़े पर कोई गे पहुंच सकता है।

क्रैश टेस्ट में फेल हो गई भारतीय कारें

Top news headlines of Year 2014; Achievements of India in 2014

भारत के लोग जिन कारों को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं वो उनके लिए पर्याप्त सुरक्षित नहीं हैं। नवंबर में भारत में बनने वाली क़ुछ कारों का क्रैश टेस्ट हुआ जिसमें सभी कारें फेल पाई गईं। क्रैश टेस्ट में फेल होने वाली कारों में मारुति और निसान कंपनी की पांच कारें थीं जिन्हें टेस्ट किया गया था।

कार उभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूरोप की एक प्राइवेट संस्‍था NCAP कार क्रैश टेस्ट कर यह पता लगाती है किसी कार का अगर एक्सीडेंट होता तो उसके चालक या यात्री को कितना खतरा हो सकता है। क्रैश टेस्‍ट में फेल होने वाली कारों लेकर संस्‍था NCAP का कहना था कि ये कारें इतनी कमजोर बनी हैं कि एक्सीडेंट में चालक की जान भी जा सकती है। भारत में मिलने वाली कारें इतनी कमजोर हैं यह भी 2014 में ही पता चला।

अडानी ग्रुप को ऑस्ट्रेलिया में इतना बड़ा ठेका मिल सकता है
आम जनता के अच्छे दिन लाने की बात कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में कुछ उद्योगपतियों के लिए अच्छे दिन देख्नने को मिले हैं। गुजरात के उद्योगपति गौतम अडानी को ऑस्ट्रेलिया में कोयला खदानों का एक बड़ा ठेका मिला है।

इस प्रोजेक्ट की कीमत सात बिलियन डॉलर बताई जा रही है। ऑस्ट्रेलिया में अडानी को ठेका मिलने के पीछे एनडीए सरकार का प्रभाव माना जा रहा है। खास बात यह भी है कि उद्योगपति गौतम अडानी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है। 2014 से पहले कभी सोचा था हमने कि अडानी एक दिन ऑस्ट्रेलिया में बड़े ठेकेदार रूप सामने आएंगे।

बाबा के आश्रम में हथ‌ियारों जखीरा

Top news headlines of Year 2014; Achievements of India in 2014

2014 की बड़ी सुर्खियों में से एक हरियाणा का सतलोक आश्रम भी रहा। आश्रम के कथित संत रामपाल को गिरफ्तार करने के बाद हरियाणा पुलिस ने जब इस किलाब‌ंद आश्रम को खाली कराया तो कई चौंकाने वाले सच सामने आए।

आश्रम में पुलिस को भारी मात्रा में हथियार, बारूद, पेट्रोल बम और मिर्च ग्रेनेड बरामद मिले। इतना ही नहीं रामपाल के आश्रम कई अय्याशी के वो साजो-समान भी मिले जो धर्म नाम पर चल रहे धंधे को कलंकित करने के लिए काफी था। खुद को संत बताने वाले किसी बाबा के आश्रम से ये सब चीजें भी मिल सकती हैं, शायद ही किसी ने इससे पहले सोचा था।

कोई भारतीय माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ हो सकता है

हैदराबाद में पैदा होने वाले सत्या नडेला माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सर्वोच्च पद में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। सत्या नडेला को फरवरी 2014 में माइक्रोसॉफ्ट का CEO बनाया गया।

माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की लीडिंग साफ्टवेयर कंपनी है जिसके चेयरमैन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स हैं। गौरतलब है बिलगेट्स भी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ पद पर रह चुके हैं।

डीजल पेट्रोल भी सस्ता हो सकता है

Top news headlines of Year 2014; Achievements of India in 2014

सालों से महंगाई की मार झेल रही आम जनता को करीब पांच वर्षों बाद 2014 में डीजल और पेट्रोल कुछ सस्ता मिला। 2009 में डीजल-पेट्रोल की कीमत का रेगुलेशन प्राइवेट कंपनियों के हा‌थ में जाने के बाद से लगातार इसके रेट बढ़े रहे थे। लेकिन 2014 में डीजल और पेट्रोल सात बार सस्ता हुआ जो लोगों को थोड़ी राहत देने वाली बात रही। 19 अक्टूबर 2014 को पिछले पांच सालों में पहली बार पेट्रोल और डीजल के दाम घटे।

धूमकेतु पर भी अंतरिक्षयान उतर सकता है

12 नवंबर 2014 का दिन दुनिया की अंतरिक्ष विज्ञान में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। 12 नवंबर को एक यूरोपीय अं‌तरिक्षयान पहली बार धूमकेतु पर सफलता पूर्वक उतारा गया। जिस धूमकेतु पर अंतरिक्षयान उतरा उसका नाम 67पी फिले दिया गया। हालांकि अभी तक इसके उतरने की साफ तस्वीर नहीं ली जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed