फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Headley willtestimony in Mumbai attack

मुंबई हमला मामले में गवाही देने को तैयार हेडली

Sat, 21 Nov 2015 04:20 AM IST
Updated Sat, 21 Nov 2015 04:20 AM IST
विज्ञापन
Headley willtestimony in Mumbai attack

मुंबई हमलों के मामले में लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी मूल का अमेरिकी आतंकवादी डेविड हेडली वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुंबई की एक अदालत के समक्ष गवाही देगा।

विज्ञापन


हेडली के अटॉर्नी जॉन टी थीइस ने बताया, मैंने रिपोर्टें (अदालत का वह आदेश जिसमें हेडली को वीडियो कांफ्रेंसिंग से 10 दिसंबर को पेश करने के लिए कहा गया है।) देखी हैं।
विज्ञापन


हेडली अपने समझौते की शर्तों का पालन करेगा, जो सार्वजनिक दस्तावेज है।मार्च, 2010 में इकबालिया बयान के तहत हेडली ने सहमति दी थी कि जब कभी अमेरिका के अटॉर्नी का दफ्तर उसे निर्देश देगा तो वह पेशी, वीडियो कांफ्रेंसिंग या अन्य तरह से अमेरिका में हो रही किसी विदेशी न्यायिक प्रक्रिया में पूर्ण और सच्ची गवाही देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेडली फिलहाल अमेरिका की एक जेल में है बंद

Headley willtestimony in Mumbai attack

हेडली फिलहाल अमेरिका की एक जेल में 35 साल की सजा काट रहा है। उसे मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकी हमलों की साजिश रचने और अंजाम देने में शामिल होने का दोषी ठहराया गया है।

इकबालिया बयान के तहत, मुंबई में अदालत के सामने गवाही देने के लिए हेडली को आदेश जारी करना अमेरिका के न्याय विभाग पर निर्भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed