फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Headley's wife did not answer the NIA questions

हेडली की पत्नी व साथियों ने नहीं दिया NIA के सवालों का जवाब

Sun, 14 Feb 2016 08:01 PM IST
Updated Sun, 14 Feb 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
Headley's wife did not answer the NIA questions

लश्कर के आतंकी डेविड हेडली की अमेरिका में रहने वाली पत्नी और उसके कारोबारी साझेदार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


एनआईए ने 55 वर्षीय आतंकी हेडली से जुड़े कुछ सवालों को लेकर अमेरिकी न्याय विभाग के जरिए उसकी पत्नी शाजिया और उसके कारोबारी साझेदार रेमंड सैंडर्स से संपर्क किया था।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों ने गोपनीयता का हवाला देते हुए किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। अमेरिकी कानून के मुताबिक ये दोनों मामले में आरोपी नहीं हैं और वे विदेशी एजेंसी के समक्ष पूछताछ की मांग को खारिज या स्वीकार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेडली ने परिवार के उसके भारत में गतिविधियों और प्रतिबंधित संगठन लश्कर से संबंध के बारे में पता होने को लेकर कोई भी जानकारी उजागर नहीं की है।

अमेरिका के गोपनीय कानून का लिया सहारा

Headley's wife did not answer the NIA questions

एनआईए के 106 पेजों के डोजियर के अनुसार हेडली ने भारतीय जांचकर्ताओं से कहा था कि उन्हें उसके परिवार खासकर उसकी पहली पत्नी से कोई सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए।

यह डोजियर वर्ष 2010 में हेडली से हुई विस्तृत पूछताछ पर आधारित है। डोजियर में दर्ज हेडली के एक कोट में कहा गया है कि उसने 1999 में पाकिस्तान में शाजिया गिलानी से शादी की। वह अपनी पत्नी के परिवार वालों के बारे में कोई चर्चा नहीं करना चाहता, क्योंकि उनको उसकी गतिविधियों से कुछ लेनादेना नहीं है।

हालांकि, शिकागो की अदालती रिकार्ड के मुताबिक उसकी दूसरी पत्नी शाजिया ने 26/11 के हमले को टीवी पर देखकर कोड भाषा में हेडली को एक ईमेल भेजा था जिसमें कहा गया था कि उसने पूरे दिन इन कार्टूनों (हमलों) को देखा और वह गर्व महसूस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed