फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   he heard gossip about mulayam singh yadav death dead, men deceased

मुलायम की मौत की खबर सुन समर्थक की गई जान

Wed, 17 Jun 2015 09:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 17 Jun 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
he heard gossip about mulayam singh yadav death dead, men deceased

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर फैलने से एक समर्थक की मौत हो गई। मामला आगरा के नगला परम सुख गांव की है। जहां हरचरण सिंह यादव की ये अफवाह सुनने से मौत हो गई।

विज्ञापन


हरचरण अपनी खराब हुई फसल की रकम लेने बैंक गए हुए थे जहां उन्हें यह खबर वाट्सएप से मिली की सपा नेता मुलायम सिंह यादव की मृत्यु हो गई है। यह सुनते ही वह गश खाकर गिर गए। जिसके बाद उसे दिल्ली के एम्स में लाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हरचरण सिंह को मुलायम सिंह यादव के मौत की खबर सुनकर बेहोशी आ गई और वो बैंक में ही बेहोश हो गया। हरचरण सिंह मुलायम की रैलियों में शामिल होने के लिए कोसों दूर चला जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके घर पर लगे हुए हैं पोस्टर

he heard gossip about mulayam singh yadav death dead, men deceased

उसका कहना था कि श्री कृष्ण के बाद अगर कोई है जिसने यादवों को सम्मान दिलाया है तो वो सिर्फ मुलायम सिंह ही हैं। हरचरण के मकान पर मुलायम सिंह यादव के कई पोस्टर लगे हुए थे। हरचरण की मुलायम सिंह के प्रति इस दीवानगी से सभी गांव वाले वाकिफ थे और वो इस मौत से अचंभे में हैं।

गांव के एक किसान ने बताया कि फसल खराब होने के बाद जब उसे मुआवजा मिला तो वह काफी खुश था, और इसके लिए मुलायम सिंह का बहुत शुक्रगुजार था। सपा नेता योगेन्द्र पाल का कहना है मैं पिछले 16 सालों से सपा से जुड़ा हुआ हूं, लेकिन इस जैसा मुलायम भक्त शायद ही कोई हुआ हो।

योगेन्द्र ने बताया कि उसने एक बार हरचरण से कहा था कि तुम्हें मुलायम से मिलवा देंगे, लेकिन उसने कहा कि यह जरुरी नहीं है हर भक्त अपने भगवान से मिले। हरचरण अपने पीछे पत्नी, 1 लड़का और 4 बेटियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। हरचरण की पत्नी चंपा देवी अपने पति के ऐसे मौत से सदमे में चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed