फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hdfc launches a new service Bank Apki Mutthi Mein

बैंक ग्राहकों को मोबाइल पर नई सुविधा

Tue, 16 Dec 2014 08:15 PM IST
Updated Tue, 16 Dec 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
hdfc launches a new service Bank Apki Mutthi Mein

मंगलवार को एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए बैंक आपकी मुट्ठी में नाम से एक खास तरह की सेवा शुरू की है, जो आपके मोबाइल को बैंक ब्रान्च में बदल देगा। इन ट्रांजैक्शन में फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों तरह की ट्रांजैक्शन शामिल होंगी, जिसके लिए किसी ग्राहक को एटीएम जाना पड़ता है।

विज्ञापन


बैंक ने यह दावा किया है कि वह भारत में इस तरह की सुविधा देने वाला पहला बैंक है। इस सुविधा की खास बात यह है कि इसे सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि हर उस फोन के जरिए इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिसमें इंटरनेट ब्राउजिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। जिस फोन पर इंटरनेट नहीं चलता है, उन्हें एसएमएस बैंकिंग के जरिए ही ट्रांजैक्शन करनी होंगी।

विज्ञापन

फोन से ही ले सकेंगे लोन

hdfc launches a new service Bank Apki Mutthi Mein

बिना इंटरनेट वाले फोन के जरिए सिर्फ अकाउंट बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट, चेक बुक की रिक्वेट जैसे काम ही किए जा सकेंगे, न कि कोई फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन।

इस सुविधा के जरिए एक व्यक्ति न सिर्फ रिकरिंग डिपोजिट, फिक्स डिपोजिट, बिल और टैक्स भुगतान जैसे काम कर सकता है, बल्कि इंश्योरेंस, म्यूचुअल फंड और यहां तक कि लोन भी लिया जा सकता है।

बैंक के अनुसार अभी तक कोई भी बैंक फोन से लोन लेने की सुविधा नहीं देता है। इतना ही नहीं, इस सुविधा से ग्राहकों को उनकी लोकेशन के हिसाब से प्रमोशन, शॉपिंग, मूवी और रेस्टोरेंट के आकर्षक ऑफर भी मिलेंगे।

इस सुविधा का इस्तेमाल करके आप सिर्फ अपने लॉकर का एक्सेस नहीं कर पाएंगे और पैसे जमा या निकाल नहीं पाएंगे। इसके अलावा बैंक आपकी मुट्ठी में सुविधा के जरिए ग्राहक अन्य सभी काम कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed