फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hc notice to up government

किस कानून के तहत वापस ले रहे आतंकियों से मुकदमे

Fri, 09 Nov 2012 11:50 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 09 Nov 2012 11:50 PM IST
विज्ञापन
hc notice to up government

रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने वाले आतंकियों से मुकदमा उठाए जाने के बाबत हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से पूछा है कि वह किस कानून के तहत मुकदमे वापस ले रही है। शुक्रवार को न्यायमूर्ति आरके अग्रवाल और न्यायमूर्ति आरएसआर मौर्या की खंडपीठ ने एक जनहित पर सुनवाई करते हुए सरकार से जवाब-तलब किया है।

विज्ञापन


वाराणसी के नित्यानंद चौबे द्वारा दाखिल याचिका में कहा गया है कि 31 दिसंबर 2007 को कुछ आतंकियों ने रात में रामपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया था। अचानक हुए इस हमले में सीआरपीएफ के सात जवानों और एक रिक्शा चालक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


घटना के 40 दिन बाद सुरक्षाबलों ने पाक अधिकृत कश्मीर के इमरात सहजाद उर्फ अब्बू ओसामा, गुलरावाला पाकिस्तान के मोहम्मद फारूख उर्फ अब्बू जुल्फकार, सबाउद्दीन उर्फ बाबा निवासी मधुबनी बिहार, फईम अर्सद अंसारी निवासी एमजी रोड गोरेगांव मुंबई, मोहम्मद शरीफ उर्फ सुहैल निवासी खजुरिया रामपुर, जंगबहादुर खान उर्फ बाबा मिलक निवासी मुढापांडे मुरादाबाद, गुलाम खां निवासी बरेली और मोहम्मद कौसर निवासी कुंडा प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास से असलहे भी बरामद हुए। इन आंतकियों के खिलाफ स्थानीय अदालत में मुकदमा अभी विचाराधीन है। इस बीच, सपा सरकार इन आतंकियों से मुकदमा उठाने की तैयारी कर रही है। जनहित याचिका में अखबारों में प्रकाशित खबरों को आधार बनाया गया है। याचिका को कोर्ट ने 22 नवंबर को सुनवाई हेतु प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed