{"_id":"e02c9652-210a-11e2-9bfd-d4ae52bc57c2","slug":"hazare-wants-to-add-aamir-to-his-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर को अपने आंदोलन से जोड़ना चाहते हैं हजारे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आमिर को अपने आंदोलन से जोड़ना चाहते हैं हजारे
मुंबई/एजेंसी
Updated Sun, 28 Oct 2012 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे ने अगले साल जनवरी से शुरू होने वाले अपने आंदोलन के नए चरण में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को भी जोड़ने की इच्छा जताई है। गांधीवादी नेता इस संदर्भ में आमिर से उनके हज से लौटने के बाद बात करेंगे।
विज्ञापन
आमिर के टीवी शो ‘सत्यमेव जयते’ ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम किया था। इसके अलावा फिल्म स्टार ने पिछले साल दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन के दौरान हजारे का समर्थन किया था। इन्हीं सब चीजों को ध्यान में रखकर अन्ना ने अपने आंदोलन के साथ आमिर को जोड़ने का मन बनाया है।
विज्ञापन
इसके अलावा खान ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर मजबूत भ्रष्टाचार विरोधी तंत्र की मांग की थी। टीम अन्ना के भंग होने के बाद हजारे लोकपाल आंदोलन को फिर से शुरू करने के लिए अपनी नई टीम को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
इस संदर्भ में उन्होंने कई पूर्व सरकारी कर्मचारियों और पूर्व सैन्य अधिकारियों के साथ अन्य लोगों से बात की है। 74 वर्षीय गांधीवादी नेता के मुताबिक, उनका आंदोलन भ्रष्टाचार के अलावा किसानों और चुनाव सुधार संबंधी मुद्दों पर भी ध्यान देगा।