{"_id":"f23065ee-cacf-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"hazare-threatens-to-sit-on-indefinite-fast-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना ने फिर दी बेमियादी अनशन की धमकी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अन्ना ने फिर दी बेमियादी अनशन की धमकी
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sat, 01 Jun 2013 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने जनलोकपाल बिल के मुद्दे पर एक बार फिर सख्त तेवर अपनाए हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर दिल्ली में अक्तूबर से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने की धमकी दी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र में अन्ना ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा है कि 2011 में किए गए वादे के मुताबिक केंद्र सरकार जन लोकपाल बिल पास करने में विफल रही है।
विज्ञापन
अपने निर्णय की घोषणा करते हुए अन्ना ने कहा, ‘भ्रष्टाचार की वजह से देश में वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं और सरकार इसके लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।
इसलिए मैंने अक्तूबर में रामलीला मैदान में एक बार फिर अनशन पर बैठना तय किया है।’ अन्ना ने कहा कि वह बाद में अनशन की तारीख घोषित करेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके और देशवासियों के साथ झूठा वादा किया, जो स्वीकार नहीं है।