फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Hazare supports farmers' protests in Maharashtra

महाराष्ट्र के गन्ना किसानों के आंदोलन के समर्थन में अन्ना

Wed, 14 Nov 2012 02:00 PM IST
अहमदनगर/एजेंसी/इंटरनेट डेस्क
अहमदनगर/एजेंसी/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 14 Nov 2012 02:00 PM IST
विज्ञापन
Hazare supports farmers' protests in Maharashtra

महाराष्ट्र में गन्ना उत्पादकों के आंदोलन का समर्थन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने सांगली जिले में गोलीबारी की घटना की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के  लिए यह दीपावली ‘काली’ कर दी।

विज्ञापन


अपने गांव रालेगण सिद्धि से हजारे ने कहा कि सांसद और ‘स्वाभिमानी शेतकारी संगठन’ नेता राजू शेट्टी द्वारा अपनाया गया रवैया ‘न्यायोचित’ है । लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को हिंसा से दूर रहना चाहिए क्योंकि यह उनके आंदोलन को नुकसान पहुंचायेगा ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘किसानों पर गोलीबारी कर सरकार ने उनके विरोध प्रदर्शन को दबाने का प्रयास किया है। इसे हमेशा ‘काली दीपावली’ के रूप में याद किया जाएगा।’’ अन्ना हजारे ने शेट्टी के खिलाफ राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के बयान की कड़ी आलोचना की और उन्हें किसानों के वर्तमान संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सोमवार को शेट्टी को पुणे में हिरासत में लिए जाने की खबर मिलने के बाद सांगली के नांदेर गांव में किसानों के एक समूह ने एक पुलिस दल को एक होटल के अंदर बंद करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस के गोली चला देने से एक किसान की मौत हो गई थी । किसान गन्ने की फसल के लिए अग्रिम भुगतान किए जाने की मांग कर रहे हैं ।

शेतकारी संगठन का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी

स्वाभिमानी शेतकारी संगठन  की ओर से महाराष्ट्र में कई जिलों में आयोजित रास्ता रोको अभियान आज तीसरे दिन भी जारी रहा जिससे राज्य परिवहन निगम को यहां एक करोड रुपए का घाटा हुआ।  किसानों के प्रदर्शन की वजह से सरकारी बसों के 150 चक्कर रद्द करने पडे़।

दिवाली के दिन यात्रा करने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पडा़। जिले के 12 बस डिपो से बसों को चलाया गया लेकिन दो जगहों पर रास्ता रोको अभियान तेज होने की जानकारी मिलने पर सेवाएं बंद कर दी गईं। हालांकि कर्नाटक से आने वाली बसें नियमित रूप से आ रही हैं।


राजू शेट्टा मजिस्ट्रेट हिरासत मे

स्वाभिमान शेतकारी संगठन के नेता और सांसद राजू शेट्टा को 14 दिन की मजिस्ट्रेटी हिरासत में यरवदा जेल भेज दिया गया है। पश्चिमी महाराष्ट्र में कल से गन्ना किसानों के आंदोलन के हिंसक हो जाने के बाद श्री शेट्टा को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed