{"_id":"fa9fb31a-43ca-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"hazardous-asteroid-will-pass-close-to-earth-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगी खतरनाक उल्का","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगी खतरनाक उल्का
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 12 Dec 2012 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक उल्का बुधवार को दोपहर में पृथ्वी के पास गुजरेगी। यह उल्का संभावित तौर पर खतरनाक वस्तुओं की सूची में शामिल है। हालांकि खगोल विशेषज्ञों का कहना है कि इसके पास से गुजरने से पृथ्वी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। प्लेनेटरी सोसाइटी इंडिया के निदेशक एन श्री रघुनंदन कुमार ने कहा कि 4179 टाउटेटिस नाम की यह उल्का पृथ्वी से 69,31,175 किमी दूर से गुजरेगी।
विज्ञापन
करीब 5.4 किमी के विशाल आकार वाली यह उल्का दोपहर में 12:10 बजे पृथ्वी के पास से गुजरेगी। तब इसकी गति 11.9 किमी प्रति सेकेंड होगी। संभावित तौर पर खतरनाक वस्तुओं की सूची में उन विशाल आकार के उल्का या धूमकेतु को रखा जाता है, जिनके पृथ्वी के बेहद करीब आने की संभावना रहती है।
विज्ञापन