{"_id":"f45d367f905ff889f776425b66ddbd1c","slug":"hawaldar-son-shot-dead-three-year-child-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार के बेटे ने मारी मासूम को गोली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हवलदार के बेटे ने मारी मासूम को गोली
एजेंसी/पटना
Updated Wed, 22 Oct 2014 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना के बिड़ला कालोनी में बुधवार को पुलिस हवलदार के बेटे ने पिता की स्टेन गन से तीन वर्षीय मासूम को गोली मार दी। कहा जा रहा है कि गोली गलती से चली।
विज्ञापन
यह घटना उस वक्त हुई जब 20 वर्षीय प्रभात कुमार फुलवारीशरीफ पुलिस स्टेशन में तैनात अपने पिता परशुराम राय की स्टेन गन हाथ में लिए हुआ था। सिटी एसपी सत्यावीर सिंह ने बताया कि उस वक्त राय ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे।
विज्ञापन
अचानक स्टेन गन से फायरिंग हो गई और गोली अपनी दादी के गोद में बैठे तीन वर्षीय आर्यन की गर्दन पर लगी और उसकी मौत हो गई।
एक ही बिल्डिंग में ही पीड़ित और आरोपी दोनों के परिवार किरायेदार हैं। घटना के बाद कुमार को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया गया।