विहिप ने कहा हाफिज से मुलाकात देशभक्ति नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने पत्रकार और योग गुरु बाबा रामदेव के सहयोगी वेद प्रताप वैदिक की लश्कर आतंकी सरगना हाफिज सईद के साथ मुलाकात की आलोचना की है। विहिप का कहना है कि हाफिज सईद जैसे आतंकी के साथ मुलाकात करना देशभक्ति का काम नहीं है।
वैदिक और पाक स्थित आतंकी संगठन के मुखिया की विवादित मुलाकात पर विहिप के कार्यवाहक अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि पत्रकारों को इस पर विचार करना चाहिए कि आतंकी गुटों के प्रमुखों से मुलाकात करना क्या सही है। आतंकी सईद के साथ चाय पीना और बिरयानी खाना कोई देशभक्ति का काम नहीं है।
सईद का प्रत्यर्पण सुनिश्चित करे भारत सरकार
विहिप नेता ने यह भी कहा कि हम केंद्र से उम्मीद करते हैं कि यदि भारत के पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधरते हैं तो सईद का प्रत्यर्पण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। साथ ही सीमा पार से भारत के खिलाफ आतंकवाद को भी कुचला जाना चाहिए।
तोगड़िया ने कहा कि भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, सिविल कोड और आर्टिकल 370 को खत्म करने का वादा किया गया है और हमें विश्वास है कि पार्टी अपने वादों को पूरा करेगी।