फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hasiba ameen face of congress ad

राहुल से जुड़ी हसीबा के बारे में जानिए एक-एक बात

Sat, 01 Feb 2014 12:25 PM IST
Updated Sat, 01 Feb 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
hasiba ameen face of congress ad

लोकसभा चुनावों के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर तैयार कराए गए कांग्रेस पार्टी के विज्ञापन किसी ना किसी कारण से लगातार चर्चा में है। ताजा चर्चा कांग्रेस के नए विज्ञापन 'कट्टर सोच नहीं बल्कि युवा जोश' की लड़की हसीबा अमीन की है।

विज्ञापन


सफेद कमीज-सलवार और चश्मे में किसी कॉलेज गर्ल जैसी दिख रहीं हसीबा अमीन विज्ञापन में राहुल गांधी से जुड़ने की अपील कर रही हैं। हसीबा अमीन विज्ञापन में युवाओं को कट्टर सोच से दूर रहने के बात भी कहती हैं और खास अंदाज में आमिर खान की फिल्म 'दिल चाहता है' का गीत भी गाती हैं- हम हैं नए अंदाज क्यों हो पुराना।
विज्ञापन


विज्ञापन में साधारण छात्रा जैसी दिखने वाली हसीबा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पूछा जा रहा है कि आखिर ये हसीबा अमीन हैं कौन?

एनएसयूआई गोवा की अध्यक्ष हैं हसीबा अमीन

hasiba ameen face of congress ad

विज्ञापन में खुद को कांग्रेस की युवा कार्यकर्ता बताने वाली हसीबा अमीन दरअसल नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) गोवा इकाई की अध्यक्ष हैं।

हसीबा पिछले दिनों तब बहुत सक्रिय रहीं, जब सामाजिक कार्यकर्ता मधु किश्वर ने तरुण तेजपाल के खिलाफ रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता का नाम ट्विटर पर उजागर कर दिया।

हसीबा अमीन ने मधु किश्वर के खिलाफ गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी।

टि्वटर पर हसीबा को बनाया जा रहा निशाना

hasiba ameen face of congress ad

हालांकि विज्ञापन में आने के बाद हसीबा ट्विटर पर कई लोगों के निशानें पर भी आ गई हैं।‌ ट्विटर पर हसीबा पर आरोप लगाया गया है कि वे करोड़ों के घोटालों में जेल जा चुकी हैं।

हसीबा पर ये भी आरोप लगा है कि उन्होंने 2012 में गोवा में कांग्रेस नेताओं के‌ भ्रष्टाचार के खिलाफ यूथ कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे कैंपेन को बंद करा दिया था।

हालांकि हसीबा ने ट्विटर पर इन आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा है‌ कि वे ऐसे आरोपों से दुखी हैं। प‌ढ़िए, हसीबा का ट्वीट-



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed