{"_id":"217d93ce-d531-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"haryana-roadways-buses-will-not-be-entered-to-delhi-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिल्ली में दाखिल नहीं होंगी हरियाणा रोडवेज की बसें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आज दिल्ली में दाखिल नहीं होंगी हरियाणा रोडवेज की बसें
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2013 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के कड़े नियमों का खामियाजा आम यात्रियों को उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
लगातार बढ़ते चालान के आंकड़ों से परेशान हरियाणा रोडवेज के ड्राइवरों ने शनिवार से दिल्ली बॉर्डर पार न करने का निर्णय लिया है।
हालांकि, यात्रियों की दिक्कतों को समझते हुए हरियाणा सरकार व यूनियन, ड्राइवरों को समझाने में जुटी हुई है, लेकिन वे आश्वासन नहीं ठोस हल की मांग कर रहे हैं।
इस मसले पर हरियाणा रोडवेज और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस आमने-सामने आ गए हैं। एक हफ्ते से दोनों ओर के आला अधिकारियों के बीच बैठकों का सिलसिला जारी है और मामला गृहमंत्रालय तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, रोडवेज के अधिकारियों ने ट्रैफिक अधिकारियों से गलत चालान न काटने का अनुरोध किया है।
हरियाणा रोडवेज यूनियन के अध्यक्ष अनूप सिंह शेरावत का कहना है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी मुफ्त में सफर करना चाहते हैं। यदि कोई जबरदस्ती टिकट काटता है तो कुछ दूरी पर जाकर उसका चालान कटवा दिया जाता है।
विज्ञापन
हालांकि ट्रैफिक पुलिस इस बात से साफ इंकार कर रही है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) ताज हसन का कहना है कि जो नियम तोड़ता है उसका चालान किया जाता है।
पुलिस ने किसी राज्य के खिलाफ कोई अभियान नहीं चला रखा है।
बहरहाल आरोप या सफाई जो कुछ भी हो मौजूदा स्थिति ये है कि हरियाणा रोडवेज की बसें आज दिल्ली में दाखिल नहीं होंगी तो आप देख लीजिए आपको कैसे सफर करना है।
कहां-कहां छोड़ेंगी बस
- करनाल बाईपास की ओर से आने वाली बस नरेला बॉर्डर से पहले राई के पास रुक जाएगी।
- फरीदाबाद की ओर से आने वाली बस बदरपुर बॉर्डर से पहले रुक जाएगी।
- गुड़गांव की ओर से आने वाली बस कापसहेड़ा बॉर्डर पर रुक जाएगी।
- रोहतक व बहादुरगढ़ की ओर से आने वाली बस बहादुरगढ़ - रोहिणी बॉर्डर से आगे नहीं जाएगी।