फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Haryana cm meet sonia gandhi for khemka case

खेमका मामले में सोनिया से मिले हुड्डा

Sat, 07 Dec 2013 07:59 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Sat, 07 Dec 2013 07:59 PM IST
विज्ञापन
Haryana cm meet sonia gandhi for khemka case

हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को चार्जशीट दिए जाने के कारण मचे सियासी हलचल के बीच राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

विज्ञापन


समझा जाता है कि मुलाकात के दौरान हुड्डा ने खेमका से जुड़े मामले से सोनिया को अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि खेमका तब अचानक चर्चा में आए थे जब उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के दामाद राबर्ट वाड्रा और डीएलएफ के बीच हुई डील के तहत किए गए म्यूटेशन को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद से ही खेमका और सरकार के बीच लंबे समय तक तनातनी चलती रही थी। बाद में राज्य सरकार ने इसी मामले में खेमका को चार्जशीट पकड़ा दी।

चार्जशीट दिए जाने के बाद राज्य सरकार ने खेमका के खिलाफ अन्य मामलों में भी कठोर कार्रवाई के संकेत दिए थे।
शनिवार को सियासी गहमागहमी के बीच हुड्डा अचानक करीब 12 बजे सोनिया से मिलने पहुंचे।

दोनों नेताओं के बीच करीब बीस मिनट तक बातचीत हुई। माना जा रहा है कि इस दौरान हुड्डा ने सोनिया को खेमका के खिलाफ की गई हालिया कार्रवाई के साथ ही भविष्य में की जाने वाली कार्रवाईयों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चार्जशीट दिए जाने के बाद राज्य सरकार ने खेमका के खिलाफ हरियाणा वेरिंग हाउस के विदेशी सीटों वाले नए गोदाम बनवाने को लेकर जारी किए गए टेंडरों में कथित गड़बड़ी की भी जांच कराने का फैसला किया है। इसलिए यह भी माना जा रहा है कि हुड्डा ने इस मामले की भी जानकारी सोनिया को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed