फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   harish rawat will be on bed rest for three weeks.

उत्तराखंड CM हरीश रावत की गर्दन टूटी

Sun, 15 Jun 2014 08:27 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 15 Jun 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
harish rawat will be on bed rest for three weeks.

हवाई हादसे में बाल-बाल बचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को डॉक्टरों ने कम से कम तीन हफ्ते आराम की सलाह दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को देहरादून से दिल्ली आते वक्त उनके विमान की बादलों से जबरदस्त भिडंत हुई, जिससे रावत की गर्दन में गहरी चोट लगी है। हादसे के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

जहां उनकी एमआरआई जांच के बाद सरवाइकल फ्रेक्चर होने की पुष्टि की गई। हालांकि, रावत पूरी तरह खतरे से बाहर हैं, लेकिन डॉक्टरों ने अगले तीन हफ्ते तक हिलने-डुलने से मना किया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि बादलों में फंसने के बाद रावत का सिर विमान की छत से टकराया। जिससे उनकी गर्दन में चोट आई है।

एमआरआई जांच के बाद डॉक्टर उनकी सर्जरी के बारे में कोई फैसला करेंगे। अगले महीने विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हरीश रावत के लिए यह हादसे बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सरवाइकल फ्रैक्चर में आमतौर पर चार हफ्ते के पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी जाती है।







विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed