{"_id":"5c6b59ec-3a5b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"haren-pandya-wife-will-contest-by-keshubhai-patel-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशुभाई की पार्टी से चुनाव लड़ेंगी हरेन पांड्या की पत्नी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केशुभाई की पार्टी से चुनाव लड़ेंगी हरेन पांड्या की पत्नी
अहमदाबाद/एजेंसी
Updated Sat, 01 Dec 2012 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात विधानसभा चुनावों में इस बार भाजपा के पूर्व मंत्री हरेन पांड्या की पत्नी जागृति भी मैदान में उतर आई है। हरेन पांड्या की मार्च, 2003 में हत्या कर दी गई थी। केशुभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी ने जागृति को एलिस ब्रिज विधानसभा से टिकट दिया गया है। उनका कहना है कि उनका लक्ष्य अपने पति को इंसाफ दिलाना है।
विज्ञापन
जागृति पांड्या ने कहा, ‘मेरे पति की हत्या एक राजनीतिक साजिश का परिणाम है। पिछले दस साल से मैं उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हूं। लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है। हालांकि मैं हार नहीं मानूंगी। मेरे पति ने अपना पूरा जीवन भाजपा को दिया, लेकिन उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए पार्टी से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला।’
विज्ञापन