फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Hardik told Thackeray-Patel is my idol.

बाल ठाकरे को आदर्श बताने वाले हार्दिक ने किया बड़ा ऐलान

Fri, 28 Aug 2015 04:02 PM IST
Updated Fri, 28 Aug 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
Hardik told Thackeray-Patel is my idol.

गुजरात में पटेल आरक्षण की आवाज बुलंद करने वाले हार्दिक पटेल ने गुजरात सरकार और वहां की पुलिस पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


हार्दिक की रैली में हुई पुलिसिया कार्रवाई की तुलना जलियांवाला बाग कांड से करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना का जनरल डायर जल्द पकड़ा जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि जब भी वह पकड़ा जाएगा उसकी हत्या भी जनरल डायर की तरह ही होगी।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक हार्दिक ने कहा कि हम भूख हड़ताल पर बैठे थे जब पुलिस ने उन्हें अपना निशाना बनाया और उन पर लाठियां भांजी।

सरदार वल्लभभाई पटेल और शिवसेना के पूर्व मुखिया स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे को अपना आदर्श बताने वाले हार्दिक से जब उनकी राजनीतिक पारी शुरू करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका गोल-मोल सा जवाब दिया।

विज्ञापन

हार्दिक बोले, 'मेरे हाथ में है रिमोट कंट्रोल'

Hardik told Thackeray-Patel is my idol.

हार्दिक पटेल ने कहा कि जब मेरे हाथ में रिमोट कंट्रोल है तो मैं किसी पार्टी में क्यों जाऊं या फिर मुझे नई पार्टी बनाने की क्या जरूरत है? उन्होंने कहा कि उनके '182 चैनल' हैं यानि 182 विधानसभा क्षेत्र में उनकी पकड़ है।

आपको बता दें कि हार्दिक पटेल पातीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) के संयोजक हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले 2014 से 2014 के बीच वो  सरदार पटेल ग्रुप (SPG) के अध्यक्ष थे। उनके इस संगठन में 17 जिलों के 40 हजार युवा शामिल थे। इस संगठन का मकसद समाज के साथ-साथ, बहनों, बेटियों और किसानों की रक्षा करना अहम था।

हार्दिक के मुताबिक उनके संगठन ने अहमादाबाद जिले के वीरमगम और मंडल तालुका में करीब 6 हजार लड़कियों और एक हजार किसानों की मदद की।

नवचेतन ट्रस्ट चलाने वाले बाबू बजरंगी उर्फ बाबूभाई पटेल के बारे में पूछने पर हार्दिक ने बताया कि मैं उन्हें जानता नहीं हूं, लेकिन अगर मैं उन्हें जानता तो अच्छा रहता क्योंकि समाज की सुरक्षा के लिए हमें अच्छे लोगों की जरूरत है। आपको बता दें कि बाबू बजरंगी नरोडा पाटिया दंगा मामले में मुख्य आरोपी हैं।

राजनीति से दूरी बनाने का किया ऐलान

Hardik told Thackeray-Patel is my idol.

जब उनसे बंदूक के साथ ली गई उनकी तस्वीर के बारे में पूछा गया तो हार्दिक ने कहा कि मुझे 2014 के आखिर में इसका लाइसेंस मिला। कई बार मुझे अलग-अलग काम से अकेले कहीं भी जाना पड़ जाता है ऐसे में बंदूक साथ रखना जरूरी होता है।

प्रवीण तोगड़िया के साथ तस्वीर को लेकर पूछे जाने पर हार्दिक ने बताया कि मेरा उनसे कोई खून का रिश्ता नहीं है। हम सुरक्षा में विश्वास रखते हैं। उदाहरण के लिए एक लड़की का अगर रास्ते में कोई हाथ पकड़ता है, तो हमें पता है कि उसका हाथ कैसे काटना है। तोगड़िया हिंदू हृदय सम्राट हैं और हिंदू समाज की सुरक्षा की बात करते हैं। अगर मैं उनसे मिलता हूं तो इसमें गलत क्या है?

जब उनसे आम आदमी पार्टी के बारे में पूछा गया तो  हार्दिक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल क्या हैं? मैं उनके साथ कुछ भी नहीं करूंगा। मैं किसी भी राजनीतिज्ञ के लिए कुछ भी नहीं करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed