फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Hardik told agitation will go over all over country.

हार्दिक का ऐलान, देशभर में तेज होगा आंदोलन

Sun, 30 Aug 2015 03:13 PM IST
Updated Sun, 30 Aug 2015 03:13 PM IST
विज्ञापन
Hardik told agitation will go over all over country.

पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग करने वाले हार्दिक पटेल ने अब अपने आंदोलन को गुजरात से बाहर भी फैलाने की योजना तेज कर दी है।

विज्ञापन


इसी के तहत रविवार को हार्दिक ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जहां उन्होंने साफ किया कि उनकी योजना दिल्ली के जंतर-मंतर के साथ-साथ लखनऊ में भी आंदोलन करने की है।

पटेल आरक्षण के लिए उन्होंने दूसरी जातियों से भी समर्थन मांगा। हार्दिक ने कहा कि सिस्टम अब खोखला हो गया है। साथ ही उन्होंने साफ किया कि उन्हें किसी पार्टी का समर्थन नहीं है। मैं यहां किसी मंत्री या नेता से मिलने नहीं आया हूं।

विज्ञापन

जाट-गुर्जर समुदाय से मांगा समर्थन

Hardik told agitation will go over all over country.

हार्दिक पटेल ने बताया कि पटेल समुदाय के 5 से 10 फीसदी लोग आर्थिक रूप से मजबूत हैं लेकिन बाकी समुदाय को आरक्षण की जरूरत है।

हार्दिक ने कहा कि मैं दिल्ली इसलिए आया जिससे कि आंदोलन तेजी से आगे बढ़ा सकूं। हमें जाट और गुर्जर समुदाय से समर्थन की जरूरत है।

उन्होंने आगे कहा कि पटेल समुदाय जहां भी बुलाएगा मैं आंदोलन के लिए वहां जरूर जाऊंगा। मैं पूरे देश में इस समुदाय से जुड़े 27 करोड़ लोगों को एकजुट करना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed