फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hardik patel give threat for rajkot one day match

राजकोट वनडे पर 'हार्दिक' साया, पुलिस हुई मुस्तैद

Sat, 17 Oct 2015 11:27 AM IST
एजेंसी/अहमदाबाद, राजकोट
एजेंसी/अहमदाबाद, राजकोट Updated Sat, 17 Oct 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
hardik patel give threat for rajkot one day match

गुजरात में पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने शुक्रवार को राजकोट में होने वाले तीसरे एक दिवसीय मैच के दिन स्टेडियम जाते समय भारत और दक्षिण अफ्रीकी टीम का रास्ता रोकने की धमकी दी। गांधी-मंडेला सीरीज का तीसरा एक दिवसीय मैच 18 अक्टूबर को राजकोट स्टेडियम में खेला जाना है।

विज्ञापन


22 वर्षीय पटेल आंदोलन के अगुआ ने यह भी कहा कि पटेल समुदाय के सदस्य राजकोट के बाहरी इलाके खांडेरी गावं में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) स्टेडियम का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


पटेल का कहना है कि कथित रूप से पटेल समुदाय के सदस्यों को मैच के टिकट नहीं बेचे गए हैं। पटेल ने एससीए से टिकट बिक्री का विवरण देने की मांग की है।

पटेल ने कहा, ‘हमारा मानना है कि एसोसिएशन ने सभी टिकट भाजपा के लोगों को दे दिए हैं।’

सभी टिकट भाजपा के लोगों को दिए

hardik patel give threat for rajkot one day match

पुलिस ने हार्दिक की धमकी के बाद मैच को सुचारु रूप से कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। पुलिस ने पांच एसपी, दो हजार पुलिस जवान, तीन मानव रहित विमान तैनात करने के साथ ही 90 सीसीटीवी कैमरा भी लगाए हैं।

दोनों टीमें बृहस्पतिवार को शहर पहुंच चुकी हैं और शनिवार को ग्राउंड पर अभ्यास करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed