फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hardik patel detained in rajkot

हिरासत में लिए गए हार्दिक पटेल, राजकोट में विरोध की आशंका

Sun, 18 Oct 2015 01:56 PM IST
Updated Sun, 18 Oct 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
hardik patel detained in rajkot

राजकोट में भारत और दक्षिण अफ्रीका एक दिवसीय मैच से ठीक पहले पटेलों के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हार्दिक पटेल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हार्दिक और उनके समर्थकों ने बड़ी संख्या में राजकोट वनडे के टिकट खरीदे हैं, और उन्होंने स्टेडियम के भीतर विरोध की धमकी दी है।

विज्ञापन


हार्दिक की धमकी के मद्देनजर राजकोट में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को मोबाइल सेवा पर भी रोक लगा दी थी।

पाटीदार अनामत आरक्षण समिति के नेता हार्दिक पटेल ने अपने समुदाय के लोगों से भी बड़ी संख्या में स्टेडियम के भीतर मौजूद रहने की अपील की थी। इसको देखते हुए तीन ड्रोन कैमरों और 90 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे कि स्टेडियम के भीतर हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

विज्ञापन

पटेलों के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हार्दिक

hardik patel detained in rajkot

शनिवार को हार्दिक पटेल ने कहा था‌ कि उनकी समिति की राजकोट इकाई ने उनके लिए मैच का टिकट खरीदा है और वह रविवार को मैच देखने जाएंगे।

उल्लेखनीय है पटेलों के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हार्दिक पटेल को गुजरात पुलिस पहले भी हिरासत में ले चुके हैं। आरक्षण के समर्थन में हार्दिक और उनका संगठन पाटीदार अनामत आरक्षण समिति गुजरात में कई रैलियां कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed