फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hardik patel criticized at twitter

टि्वटर पर हार्दिक पटेल का उड़ा मजाक, पढ़िए मजेदार ट्वीट

Thu, 27 Aug 2015 04:01 PM IST
Updated Thu, 27 Aug 2015 04:01 PM IST
विज्ञापन
hardik patel criticized at twitter

गुजरात में आरक्षण के लिए पाटीदार समाज के आंदोलन में भड़की हिंसा में अभी तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात इस कदर खराब हैं कि सरकार को स्थिति संभालने के लिए सेना बुलानी पड़ी है।

विज्ञापन


एक तरफ जहां पूरा गुजरात आरक्षण की आग में झुलस रहा है और सरकार इस समस्या ने निजात पाने के तरीके तलाश रही है, वहीं टि्वटर पर एक अलग ही मजमा लगा है।

टि्वटर पर #YoHardikSoReserved ट्रेंड कर रहा है और लोग ट्वीट कर इस आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। देखिए ऐसे ही कुछ ट्वीट।

पढ़िए मजेदार ट्वीट, जिनमें उड़ा मजाक

hardik patel criticized at twitter

टि्वटर पर @HathwalaThakur ने लिखा है, 'हार्दिक पटेल कभी भी अपनी बाइक में एक लीटर से ज्यादा पेट्रोल नहीं भरवाता होगा, ताकि फ्यूल मीटर की सुई हमेशा रिजर्व पर टिकी रहे।'

@doordhwani नाम के टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, 'आईआरसीटीसी के अधिकारियों को हार्दिक पटेल के घर जाकर उन्हें ट्रेन का एक रिजर्व टिकट देना चाहिए।'

वहीं, @bhak_sala टि्वटर हैंडल से लिखा गया है, 'अब आईआरसीटीसी को रेलवे में हार्दिक पटेल के नाम से एक नई सीट उपलब्ध करानी चाहिए।' @singhharsh_7 ने ट्वीट किया है, 'वह चाहता है कि अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को पटेल बैंक ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed