फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hardik patel arrested with supporters

एकता यात्रा से पहले हार्दिक समर्थकों समेत गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2015 01:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 Sep 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
hardik patel arrested with supporters

पटेलों के लिए आरक्षण आंदोलन चला रहे हार्दिक पटेल को सूरत में एकता यात्रा निकालने से पहले ही उनके समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


हार्दिक को उनके 78 समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर वर्क्षा पुलिस स्टेशन ले जाया गया जिसके बाद सूरत पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया।

हार्दिक ने अपनी गिरफ्तारी के बाद कहा कि गुजरात सरकार प्रदेश में अस्थिरता का माहौल पैदा करना चाहती है। हार्दिक को इस यात्रा के लिए प्रशासनिक मंजूरी नहीं दी गई थी, लेकिन फिर भी उन्होंने एकता यात्रा निकालने की बात कही थी।

विज्ञापन

नहीं मिली थी इजाजत

hardik patel arrested with supporters

बताते चलें कि गुजरात सरकार ने हार्दिक पटेल के नेतृत्व में शनिवार को प्रस्तावित एकता यात्रा की इजाजत देने से एक बार फिर इनकार कर दिया था।

जबकि पटेल किसी भी कीमत पर यह यात्रा करने पर अड़े हुए हैं। हार्दिक पिछले दो सप्ताह से उल्टा दांडी मार्च करने की कोशिश में भी लगे हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी। 

इससे पहले अहमदाबाद में कुछ दिन पहले हुए धरना प्रदर्शन के दौरान आरक्षण की मांग कर रहे पटेलों ने काफी हंगामा मचाया था। हिंसा और आगजनी से काफी नुकसान हुआ था जिस पर काबू पाने के लिए सेना तक बुलानी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed