फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Hardik Patel and team plan four big rallies in Bihar next week to target BJP

बिहार में चार बड़ी रैलियां करके हार्दिक बिगाड़ेंगे मोदी का खेल

Fri, 18 Sep 2015 05:02 PM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 05:02 PM IST
विज्ञापन
Hardik Patel and team plan four big rallies in Bihar next week to target BJP

हार्दिक पटेल और उनकी टीम बिहार विधानसभा चुनावों में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने का मन बना चुकी है। पाटीदार अमानत आंदोलन समिति के नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि उनकी समिति अगले हफ्ते बिहार में चार बड़ी रैलियां करेगी।

विज्ञापन


हार्दिक ने हाल ही में राज्य के युवाओं के एकजुट करने के लिए पटेल नवनिर्माण सेना (पीएनएस) का गठन किया जो देशभर के 14 राज्यों में काम करेगी। द इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक उन्होंने इस नई पार्टी के गठन के संबंध में फेसबुक पर एक पोस्ट भी किया जिसमें उन्होंने लिखा कि यह संगठन 'सभी का खेल बिगाड़ देगा।'

विज्ञापन

बीजेपी के खिलाफ रैली

Hardik Patel and team plan four big rallies in Bihar next week to target BJP

अब वो इसी पीएनएस के बल पर बिहार में चार बड़ी रैलियों का आयोजन करने जा रहे। बिहार में आयोजित होने वाली रैली में गुजरात के कुल 197 संयोजक हिस्सा लेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पीएनएस कार्यकर्ता भी बिहार की रैली को सफल बनाने के लिए बिहार पहुंचेंगे।

इन रैलियों का आयोजन नवंबर में होने वाली बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी का खेल बिगाड़ने के लिए किया जाएगा जिसका फायदा निश्चित तौर पर नीतीश कुमार को मिलेगा। इससे पहले गुजरात में पाटीदार समुदाय को ओबीसी के तहत आरक्षण देने के लिए आयोजित की गई रैली में लाखों की संख्या में पाटीदार समुदाय के लोग इकट्ठे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed