{"_id":"f04b7c88-49cd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"harbhajan-seeks-support-for-demonstration-against-delhi-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रेप केस: हरभजन ने मांगा समर्थन, करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली रेप केस: हरभजन ने मांगा समर्थन, करेंगे प्रदर्शन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Dec 2012 05:56 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में हुई रेप की दर्दनाक घटना ने जहां पूरे देश को हिला दिया है, वहीं फिल्मी हस्तियों के बाद अब इसके विरोध में खिलाड़ी भी उतरने वाले है। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह कल इंडिया गेट पर सुबह 11 बजे प्रदर्शन करने वाले है। उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी और अपने प्रशंसकों से अनुरोध किया है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में वहां पहुंचे।
विज्ञापन
इसके अलावा भारतीय टीम के बल्लेबाज युवराज सिंह ने भी ट्विटर के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए इस घटना पर रोष जताया। उन्होंने एक फोटो भी ट्विट किया है जिसके माध्यम से इन अपराधियों को फांसी की सजा देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चलती बस में गैंगरेप मामले में चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बस के ड्राइवर राम सिंह, विनय शर्मा और पवन गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, जबकि राम सिंह के भाई मुकेश को राजस्थान से। विनय जिम इंस्ट्रक्टर है, जबकि पवन फल बेचता है। पुलिस ने राम सिंह को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था।
विज्ञापन