फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hanumanthappa is a yoga expert

क्या सियाचिन में योग ने बचाई हनुमंथप्पा की जान?

Wed, 10 Feb 2016 03:17 PM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
hanumanthappa is a yoga expert

लांस नायक हनुमनथप्पा को 35 फीट मोटी बर्फ के नीचे से निकाला गया तो उनकी नाड़ी चल रही थी। -45 डिग्री सेल्सियस तापमान में वह पांच दिनों तक बर्फ के नीचे दबे रहे। समंदर से 19,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर पर तीन फरवरी को आए बर्फीले तूफान ने हनुमंथप्पा के 9 साथियों की जान लेली।

विज्ञापन


हनुमंथप्पा का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा। जानकारों के मुताबिक, बर्फीले तूफान में 35 मिनट से ज्यादा दबने के हालत में 27 फीसदी व्यक्ति ही जीवित रह पाए, जबकि हनुमंथप्पा पांच दिनों तक बर्फ की मोटी दीवार के नीचे दबे रहे।
विज्ञापन


अपने जीवट के बल पर वह हाई एल्टिट्यूड पल्मनरी ओडीमा, सेरेब्रल ओडीमा, हाइपोथर्मिया, हाइपोक्सिया जैसे बीमारियों से संघर्ष करते रहे। हनुमंथप्पा रोजना योग किया करते थे। माना जा रहा है कि योग ने जानलेवा हालात में भी उन्हें बचाकर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना योग किया करते थे हनुमंथप्पा

hanumanthappa is a yoga expert

लगभग 13 सालों से सेना में कार्यरत हनुमंथप्पा खुद रोजना योग करते और सांस की कई एक्सरसाइज किया करते। वे अपने साथी सैनिकों को भी योग के लिए उत्साहित करते। मेल टूडे से बातचीत में ये जानकारी 14 कॉर्प्स में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि चिकित्सा ‌विज्ञान ये बेहतर बता पाएगा कि हनुमंथप्पा कैसे बच पाए, हालांकि हमारा मानना है कि योग के कारण ही उनकी जान बच पाई। हालांकि लंबे समय तक माइनस 45 डिग्री सेल्सियस की ठंड में रहने के कारण उनकी किडनी और लीवर पर बुरा असर पड़ा।

उल्लेखनीय है‌ कि तीन फरवरी को आए बर्फीले तूफान में सियाचिन के उत्तरी ग्लेसियर पर बनी 19 मद्रास पोस्ट पर तैनात सभी 10 सैनिक दब गए थे। जवानों की खोजबीन के लिए 200 सदस्यों की बचाव टीम लगाई गई ‌थी, जो अत्याधुनिक उपकरणों से लैस थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed