फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Hanuman Chalisa and Kurankwani under one roof

मिसाल: एक ही छत के नीचे पढ़ी गई हनुमान चालीसा और कुरानख्वानी

Sat, 22 Aug 2015 01:22 PM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa and Kurankwani under one roof

शहनाई के उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की याद में शुक्रवार को दरगाहे फातमान में कुछ चाहनेवालों ने कुरानशरीफ की आयतें पढ़ीं, तो कुछ ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों, अफसरों, संगीतप्रेमियों का उनकी कब्र पर जमावड़ा लगा। मौका था उस्ताद की 10वीं पुण्यतिथि का। दिन में पुष्पांजिल अर्पित की गई तो शाम को उस्ताद की याद में महफिल सजाई गई।
विज्ञापन


कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे वाराणसी जोन के आईजी अमरेंद्र सिंह सेंगर, जिलाधिकारी राजमणि यादव ने उस्ताद की स्मृतियों को संजोने वाली योजनाओं को जल्द मूर्त रूप दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस्ताद की कब्र पर फूल चढ़ाने का सिलसिला दिन के 11 बजे शुरू हुआ। शुभेच्छुओं, परिवारीजनों और संगीतप्रेमियों के उनकी कब्र पर पहुंचने का सिलसिला शाम तीन बजे तक चला।

पिंडरा के विधायक अजय राय के प्रतिनिधि के रूप में सुरेश राय पहुंचे। इस दौरान अरसा बाद शुरू हुए उस्ताद के मकबरे के निर्माण पर भी चर्चा की गई।

'उस्ताद का मकबरा होगा मिसाल'

Hanuman Chalisa and Kurankwani under one roof

आईजी ने कहा कि काशी में उस्ताद का मकबरा गंगा-जमुनी तहजीब का मिसाल होगा। उस्ताद बनारस, संगीत और शहनाई के पर्याय थे। उस्ताद के नाम पर संग्रहालय की स्थापना करने के लिए सारनाथ के पास जमीन चिह्नित कर ली गई है।

मेरी कोशिश है कि उस्ताद की यादों को सहेजने के लिए संग्रहालय का निर्माण शहर के करीब कराया जाए। जिलाधिकारी राजमणि यादव ने भी उस्ताद को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारीजनों से कुशलक्षेम पूछी।

उस्ताद की कब्र पर उन्हें याद करने वालों में महताब हुसैन, उस्ताद जामिन हुसैन, तबला वादक नाजिम हुसैन, जरीना बेगम, अजरा बेगम, अब्बास रिजवी शफक, प्रमोद वर्मा, फरमान हैदर, अरुण सिंह, नजमुल हसन, फरहत अब्बास, अब्बास मुर्तजा शम्सी समेत तमाम लोग शामिल थे। उस्ताद बिस्मिल्लाह खान फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी आफाक हैदर ने अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed