फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hansraj bhardwaj attack on sonia and rahul gandhi

'कांग्रेस को खड़ा करना सोनिया के वश का नहीं'

Fri, 27 Mar 2015 09:28 AM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
hansraj bhardwaj attack on sonia and rahul gandhi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ‘गुमशुदगी’ पर विरोधियों का तीखा सियासी वार झेल रही कांग्रेस में अब अंदर से ही सवाल उठने खड़े हो गए हैं। गांधी परिवार के ही करीबी और पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज ने प्रियंका गांधी को सीधे तौर पर आगे करने की वकालत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि राहुल तो ‘मार्केट’ में ही नहीं हैं और कांग्रेस को दोबारा खड़ा करना ‘बेचारी’ सोनिया के वश की बात नहीं है। भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस अब कभी दोबारा खड़ी नहीं हो सकेगी क्योंकि लोग अब इसकी सुनने तक के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


भारद्वाज के अनुसार, अगर कांग्रेस को दोबारा खड़ा करना है तो फिर प्रियंका को लाए बिना यह संभव नहीं है। लोकसभा चुनाव के बाद सोनिया-राहुल पर पार्टी नेताओं ने पहले भी हमले किए हैं मगर पहली बार गांधी परिवार के किसी वरिष्ठ नेता ने दोनों नेताओं पर सार्वजनिक और तीखा हमला बोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘बेचारी’ सोनिया के वश में नहीं कांग्रेस को संभालना

hansraj bhardwaj attack on sonia and rahul gandhi

प्रियंका को आगे करने की वकालत करते हुए भारद्वाज ने कहा कि जब ये लड़की काम करती है तो इसका अंदाज ही कुछ दूसरा होता है। लोग इसको चाहते हैं। उत्तरप्रदेश में आप जाकर देखिए लोग क्या कहते हैं इसके बारे में। वास्तव में लोग इस लड़की को चाहते हैं।

उनका कहना था कि नेहरू और इंदिरा की तरह पार्टी को आगे ले जाना है तो फिर प्रियंका को आगे लाना ही पड़ेगा। कांग्रेस हाईकमान के इर्द-गिर्द काबिज नेताओं पर हमला करते हुए पूर्व कानून मंत्री ने कहा कि वास्तव में अगर सोनिया पार्टी का भला चाहती हैं तो सबको आमंत्रित करें, सबको कहें काम करें, लेकिन आमंत्रण कहां हैं।

उनके इर्द-गिर्द केवल तीन चार लोग हैं और जो वे कह देते हैं वही ठीक है। वास्तव में कांग्रेस इस समय रेल का डिब्बा हो गया है जो घुस गया सो घुस गया।

सोनिया को बेचारी करार देते हुए भारद्वाज भारद्वाज ने कहा कि लोग कांग्रेस को अब और सुनने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस अब कभी भी दोबारा खड़ी नहीं हो पाएगी।

उन्होंने कहा कि मैं उस बेचारी (सोनिया गांधी) को कोई दोष नहीं देता। पार्टी को फिर से खड़ा करना उनके वश की बात नहीं है। पार्टी की दुर्गति के लिए राहुल पर व्यंग्यात्मक हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आप बेवजह उन्हें जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, वह तो तो मार्केट में हैं ही नहीं।

चार-पांच लोगों का कुनबा

hansraj bhardwaj attack on sonia and rahul gandhi

अगर सोनिया पार्टी का भला चाहती हैं तो सबको आमंत्रित करें, सबको कहें काम करें, लेकिन आमंत्रण कहां हैं, उनके इर्द-गिर्द केवल तीन-चार लोग हैं और जो वे कह देते हैं वही ठीक है। वास्तव में कांग्रेस इस समय रेल का डिब्बा हो गया है जो घुस गया सो घुस गया।

कांग्रेस की कोई नहीं सुन रहा
लोग कांग्रेस को अब और सुनने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस अब कभी भी दोबारा खड़ी नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि मैं उस बेचारी (सोनिया गांधी) को कोई दोष नहीं देता। पार्टी को फिर से खड़ा करना उनके वश की बात नहीं है।

प्रियंका का अंदाज निराला
भारद्वाज ने कहा कि जब ये लड़की (प्रियंका गांधी) काम करती है तो इसका अंदाज ही कुछ दूसरा होता है। लोग इसको चाहते हैं। उत्तरप्रदेश में आप जाकर देखिए लोग क्या कहते हैं इसके बारे में। वास्तव में लोग इस लड़की को चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed