{"_id":"2d57473f3ee1d311de7b6469caf7f20c","slug":"hanging-of-afzal-guru-was-absolutely-unjustified-abdullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अनुचित था अफजल की फांसी का फैसला'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'अनुचित था अफजल की फांसी का फैसला'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 19 Feb 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी के हत्यारों की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने के सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद आतंकी अफजल गुरु को फांसी देने का मामला गरमा गया है।
विज्ञापन
पीडीपी के बाद अफजल को फांसी पर लटकाने के फैसले को केंद्रीय मंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने भी अनुचित करार दिया है।
अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार ने अफजल को फांसी पर चढ़ाने से पहले उनकी पार्टी से कोई बात नहीं की थी। संसद के बाहर उन्होंने कहा कि इस बारे में केंद्र ने कभी प्रदेश सरकार से बात नहीं की और न ही इस बारे में उन्हें बताया गया। यह फैसला पूरी तरह से अनुचित था।
विज्ञापन
राजीव गांधी के हत्यारों की फांसी की सजा को उम्रकैद के बदलने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकारी देरी या कोई अन्य वजह हो आखिर आप उन्हें फांसी क्यों देना चाहते हैं। मौत की सजा किसी को नहीं होनी चाहिए। उम्रकैद सबसे सही सजा है।
विज्ञापन