{"_id":"0593a4b827fd80b4db44be5e1f0dc50a","slug":"hang-aasaram-asks-mp-of-cpi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फांसी पर लटका देना चाहिए आसाराम को'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'फांसी पर लटका देना चाहिए आसाराम को'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Aug 2013 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़की से यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे आध्यात्मिक गुरु आसाराम बापू के खिलाफ माहौल गर्माता जा रहा है और संसद में भी उनके खिलाफ आवाज बुलंद होने लगी है।
विज्ञापन
जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख शरद यादव ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से सवाल किया कि सारे देश में तमाशा बनाने वाला यह आदमी देश न छोड़ सके, इसके लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
विज्ञापन
यादव ने कहा, 'एक साधू ने पूरे देश में बवाल मचा रखा है। एक लड़की ने उसके खिलाफ बलात्मकार जैसा संगीन आरोप लगाया है। सरकार को कुछ करना चाहिए। आप इस पर क्यों कुछ नहीं बोलते? उसे सजा देने से देश भर में कड़ा संदेश जाएगा।'
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरुदास दासगुप्ता ने भी आसाराम बापू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। दासगुप्ता ने कहा, 'आसाराम को फांसी पर लटका देना चाहिए।'
शिंदे ने जवाब में कहा, 'सम्मानित सदस्य ने आसाराम बापू का जिक्र किया है। ये सभी राज्य के मामले हैं और मुझे इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। जब कभी हमें संबंधित राज्य से इस बारे में जानकारी मिलेगी, सदन के साथ उसे साझा किया जाएगा।'